फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसीसीआई ने दी रोहित, इशांत और दीप्ति को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार के लिए बधाई

Sat, 22 Aug 2020 12:37 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
इशांत शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सीमित ओवरों की टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा को इस साल देश के सबसे बड़े खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न के लिए चुने जाने पर बधाई दी और कहा कि क्रिकेट संस्था को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है। बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘भारत के सबसे बड़े खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार 2020 के लिए बधाई हो रोहित शर्मा। वह इस पुरस्कार को हासिल करने वाले चौथे भारतीय क्रिकेटर हैं।’

विज्ञापन


बीसीसीआई ने इशांत शर्मा और महिला राष्ट्रीय टीम की खिलाड़ी दीप्ति शर्मा को भी अर्जुन पुरस्कार के लिए चुने जाने पर बधाई दी। बीसीसीआई ने कहा, ‘हमारे सबसे सीनियर टेस्ट गेंदबाज इशांत शर्मा को प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार 2020 के लिए बधाई। चैंपियन बढ़ते रहो।‘ बोर्ड ने ट्वीट किया, ‘हमारी ऑल राउंडर दीप्ति शर्मा को प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार 2020 के लिए बधाई। आप नई ऊंचाईयां हासिल करना जारी रखो।’

खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को 29 अगस्त को दिए जाने वाले खेल पुरस्कारों के लिए पांच खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की, जिसमें रोहित भी शामिल हैं जबकि इशांत और दीप्ति अर्जुन पुरस्कार हासिल करने वाले 27 खिलाड़ियों में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें