फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे में पड़ा IPL, 24 घंटे के भीतर कोरोना के 13 पॉजिटिव मामले, अब BCCI दे रहा सफाई

Sat, 29 Aug 2020 04:54 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पॉजिटिव आए लोगों को 14 दिनों तक पृथकवास पर रहना होगा। इसके बाद जांच में नेगेटिव आने पर ही उन्हें टूर्नामेंट के जैव सुरक्षित माहौल में आने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
IPL 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सभी प्रतिभागियों के कुल 1,988 आरटी-पीसीआर परीक्षणों में दो खिलाड़ी सहित 13 लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं, इससे पहले यह खबर आई थी कि सीएसके के 13 सदस्य दुबई में कोरोना वायरस की जांच में पॉजिटिव आए हैं। इस जांच में जो दो खिलाड़ी कोविड-19 से संक्रमित हैं, उनमें भारतीय टीम के टी-20 विशेषज्ञ गेंदबाज के अलावा भारत ए टीम का शीर्ष क्रम का एक बल्लेबाज शामिल है।

विज्ञापन


बीसीसीआई ने हालांकि किसी नाम का खुलासा नहीं किया है। यह टूर्नामेंट 19 सितंबर से यूएई की तीन शहरों में खेला जाएगा। बीसीसीआई की विज्ञप्ति के मुताबिक, '13 लोग पॉजिटिव (कोविड-19 से) मिले हैं जिसमें से दो खिलाड़ी हैं। जांच में संक्रमित पाए गए लोगों और उनके करीबी संपर्क में रहे किसी में भी इसके लक्ष्य नहीं दिखे हैं। आईपीएल मेडिकल टीम द्वारा उनकी निगरानी की जा रही है।'
 

विज्ञप्ति के मुताबिक 20 अगस्त से 28 अगस्त तक सभी प्रतिभागियों के यूएई में कुल 1,988 आरटी-पीसीआर कोविड-19 परीक्षण हुए, इनमें खिलाड़ी, सहयोगी सदस्य, टीम प्रबंधन, बीसीसीआई सदस्य, आईपीएल संचालन दल, होटल एवं स्टेडियम यातायात से जुड़े सदस्य शामिल हैं। बीसीबीआई ने कहा, 'आईपीएल 2020 के स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार, सभी प्रतिभागियों का पूरे सत्र के दौरान नियमित तौर पर परीक्षण किया जाएगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें