भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) ने रहस्यमयी गेंदबाज सुनील नारायन के एक्शन को अंतिम चेतावनी के साथ क्लीन चिट दे दी है, जिसके बाद कोलकाता नाइटराइडर्स का यह गेंदबाज आईपीएल के बाकी मैचों में गेंदबाजी कर सकेगा।
नारायन पर पिछले साल चैंपियंस लीग टी-20 के दौरान चकिंग का आरोप लगा था। रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम के बाद उन्हें गेंदबाजी की अनुमति दे दी गई, लेकिन इस आईपीएल में एक बार फिर उनके गेंदबाजी एक्शन पर सवाल खड़े किए गए, जिसके बाद बीसीसीआई ने उन्हें ऑफ स्पिन गेंद फेंकने से रोक दिया गया।
इस कैरेबियाई गेंदबाज ने फिर बीसीसीआई की संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन समिति के समक्ष अपने एक्शन की फिर से जांच करने का आग्रह किया, जिसके बाद उन्हें क्लीन चिट मिल गई।