फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI के मुखिया सौरव गांगुली को मिली अस्पताल से छुट्टी, एक ही माह में दूसरी बार हुई एंजियोप्लास्टी

Sun, 31 Jan 2021 11:37 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली को आज अस्पताल से छुट्टी मिल गई। सीने में दर्द उठने के बाद उनको एक ही माह में दो बार एंजियोप्लास्टी से गुजरना पड़ा। अपोलो अस्पताल के डॉक्टर राणा दासगुप्ता ने गांगुली को पूरी तरह फिट बताया। इससे पहले उन्हें शनिवार को छुट्टी मिलने वाली थी, लेकिन ऐसा हो न सका। याद हो कि उन्हें 27 जनवरी को कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

विज्ञापन

 

28 जनवरी को एक ही माह में दूसरी बार उनकी एंजियोप्लास्टी की गई और धमनियों के अवरोध को हटाने के लिए दो स्टेंट भी डाले गए। मशहूर हृदयरोग विशेषज्ञ देवी शेट्टी ने तमाम परीक्षण और अस्पताल के चिकित्सकों के साथ परामर्श करने के बाद गांगुली की एंजियोप्लास्टी करने का फैसला किया था। गांगुली ने तीन सप्ताह पहले भी अपने आवास पर व्यायाम करते समय सीने में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद जांच से पता चला कि उनकी धमनियों में तीन अवरोध हैं और उसे ठीक करने के लिए उन्हें एक स्टेंट भी लगाया गया था। पहली एंजियोप्लास्टी के बाद वह सात दिन अस्पताल में थे और 7 जनवरी को उन्हें छुट्टी गई थी।

विज्ञापन

गांगुली बीसीसीआई के 39वें अध्यक्ष

सौरव ने सीके खन्ना की जगह ली थी, जो 2017 से बोर्ड के अंतरिम प्रमुख थे। गांगुली का कार्यकाल शुरुआत में नौ माह का था, लेकिन वह और बोर्ड के सचिव जय शाह अपने पद पर बरकरार हैं। सुप्रीम कोर्ट में अगले माह इस मामले की सुनवाई होनी है। गांगुली उस समय बीमार पड़े, जब इस साल अप्रैल-मई में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले उनके राजनीति में उतरने को लेकर अटकलें तेज हैं। राज्य के राजनीतिक जगत से जुड़े लोगों के अनुसार गांगुली भारतीय जनता पार्टी से जुड़ सकते हैं।  पूर्व बल्लेबाज ने हालांकि राजनीति में आने को लेकर कभी अपने इरादे जाहिर नहीं किए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें