फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sting Operation: कोहली-गांगुली में अनबन से लेकर फिटनेस वाले इंजेक्शन तक, चेतन शर्मा ने किए कई बड़े खुलासे

Tue, 14 Feb 2023 11:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चेतन शर्मा की अगुआई वाली चयन समिति को पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के बाद बर्खास्त कर दिया गया था। हालांकि, इस साल उन्हें दोबारा चीफ सेलेक्टर के तौर पर चुना गया था। अब वह बड़े विवाद में फंस गए हैं।
विज्ञापन
विराट कोहली, चेतन शर्मा और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा मंगलवार को एक टीवी चैनल द्वारा किए गए स्टिंग ऑपरेशन में कई बड़े खुलासे कर विवादों में फंस गए हैं। वह इस स्टिंग ऑपरेशन में कोहली-गांगुली विवाद से लेकर भारतीय खिलाड़ियों की खराब फिटनेस तक पर बात करते दिखे हैं। इसके अलावा चेतन शर्मा ने टीम चयन पर भी बातचीत की। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक समाचार चैनल के हवाले से इस पूरे घटना के बारे में बताया है।
विज्ञापन

विवादों में फंसे चेतन शर्मा

चेतन शर्मा की अगुआई वाली पूर्व चयन समिति को बर्खास्त किया गया था - फोटो : सोशल मीडिया
चेतन शर्मा की अगुआई वाली चयन समिति को पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के बाद बर्खास्त कर दिया गया था। हालांकि, इस साल उन्हें दोबारा चीफ सेलेक्टर के तौर पर चुना गया था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की नई सीनियर सिलेक्शन कमेटी में शर्मा के अलावा शिवसुंदर दास, सलिल अंकोला, सुब्रतो बनर्जी और श्रीधरन शरत चार अन्य मेंबर्स हैं।

हालांकि, अब चेतन शर्मा स्टिंग ऑपरेशन से विवादों में फंस गए हैं। स्टिंग ऑपरेशन के दौरान चेतन विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों पर कई आरोप लगाते हुए दिखे। चेतन इस दौरान मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और विराट कोहली के साथ अपनी बातचीत का भी खुलासा किया।

खिलाड़ियों की फिटनेस पर बड़ा खुलासा

भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : BCCI
चेतन शर्मा ने आरोप लगाया कि कई खिलाड़ी 80 से 85 फीसदी फिट होने के बावजूद प्रोफेशनल क्रिकेट में वापसी के लिए इंजेक्शन लेते हैं। 57 साल के पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा- भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी 80 प्रतिशत फिट होने पर इंजेक्शन लेते हैं और 100 प्रतिशत फिट हो जाते हैं। ये पेन किलर नहीं होते हैं। इन इंजेक्शन में ऐसी दवा होती है जो डोप टेस्ट में नहीं पकड़ी जाती है। नकली फिटनेस के लिए इंजेक्शन लेने वाले इन सभी खिलाड़ियों के पास बाहर भी डॉक्टर होते हैं। इन इंजेक्शन से पहले वह फिट हो जाते हैं।

बुमराह को लेकर चेतन का बड़ा बयान

जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
चेतन शर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि  पिछले साल सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए स्ट्रेस फ्रैक्चर से बुमराह की वापसी को लेकर उनके और टीम मैनेजमेंट के बीच मतभेद थे। बुमराह अभी भी एक्शन से बाहर हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज से बाहर हो चुके हैं। वह भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी नहीं खेलते दिखेंगे।

कोहली-गांगुली अनबन पर चेतन का बयान

विराट कोहली और सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
चेतन शर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व कप्तान कोहली और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली के बीच अहंकार की लड़ाई थी। न्यूज एजेंसी पीटीआई द्वारा संपर्क किए जाने पर चेतन शर्मा टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं थे।

गांगुली ने कोहली से कहा था- एक बार सोच लो
चेतन ने कोहली के कप्तानी विवाद पर खुलासा करते हुए कहा- कोहली को लगा था कि सौरव गांगुली की वजह से उन्हें कप्तानी गंवानी पड़ी, लेकिन ऐसा नहीं है। तब चयन समिति की वीडियो कॉन्फ्रेंस में कई लोग थे। तब गांगुली ने कोहली से कहा था- फैसले को लेकर एक बार सोच लो। मुझे लगता है कि कोहली ने इसे नहीं सुना।

बीसीसीआई ले सकता है एक्शन, चेतन पर गिर सकती है गाज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई इस मामले को गंभीरता से देख रहा है, क्योंकि चीफ सेलेक्टर चेतन ने कई विवादित दावे किए हैं। इसके अलावा वे बोर्ड के साथ कॉन्ट्रैक्ट में भी हैं और उन्हें मीडिया में किसी भी निजी मामले पर बातचीत की इजाजत नहीं है।
विज्ञापन

जय शाह और रोजर बिन्नी - फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्तों पर पीटीआई को बताया- यह बीसीसीआई सचिव जय शाह का फैसला होगा कि चेतन का भविष्य क्या होगा। सवाल यह है कि क्या टी20 कप्तान हार्दिक पांड्या या वनडे-टेस्ट के कप्तान रोहित शर्मा सेलेक्शन मीटिंग में चेतन के साथ बैठना चाहेंगे? यह जानते हुए कि चेतन ने कई विवादित और निजी खुलासे किए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें