फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC-BCCI के बीच बढ़ा विवाद, चैंपियंस ट्रॉफी से नाम वापस ले सकती है टीम इंडिया

Fri, 21 Apr 2017 05:32 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
ICC - फोटो : ICC
विज्ञापन
दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमी मिनी विश्व कप के नाम से विख्यात आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह प्रतियोगिता 1 जून से इंग्लैंड में आयोजित होगी, लेकिन उससे पहले टीम इंडिया के फैंस के लिए एक बुरी खबर आ रही है। भारत के चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इसका कारण बीसीसीआई और आईसीसी के बीच ‘बिग थ्री फॉर्मूले’ को लेकर चल रहा विवाद हो सकता है। 
विज्ञापन

बिग थ्री फॉर्मूले को लेकर ICC -BCCI के अधिकारियों के बीच चली बातचीत का कोई हल नहीं निकल सका। यदि इस वजह से  भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी से अपना नाम वापस लेने का फैसला करती है तो उसके इस फैसले से विश्व क्रिकेट को बड़ा नुकसान होगा।

बिग थ्री फार्मूला तीन देशो (भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड) के बोर्ड के हिस्सेदारी और सभी देशों से ज्यादा लाभ लेने के लिए बनाया गया था। आईसीसी के नए नियमों के अनुसार किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट में होने वाली कमाई में भारत की हिस्सेदारी के साथ-साथ उसकी आधिकारिक ताकत को सीमित करने का फैसला लिया है। इस वजह से बीसीसीआई नाराज है। 
विज्ञापन
यदि  सबकुछ ठीक रहा तो डिफेंडिंग चैंपियन भारत को अपना पहला मुकाबला 4 जून को चिर प्रतिद्वंद्वी  पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से क्रिकेट सीरीज देखने को नहीं मिली है ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों को इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार था। फिलहाल चैंपियंस ट्रॉफी में एक महीने का वक्त है। हो सकता है कि इस दौरान बीच का कोई रास्ता निकल जाए। यदि भारत इसमें भाग नहीं लेता है तो आयोजक के साथ-साथ आईसीसी को भी बड़ा वित्तीय नुकसान उठाना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें