भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने तूफान घोष को बेंगलुरू स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) का चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) नियुक्त किया है। बीसीसीआई ने इस बात की जानकारी एक बयान जारी कर दी।
बीसीसीआई ने कहा, 'बीसीसीआई के पास अब बेंगलुरू के एयरोस्पेस पार्क के समीप एरेबिनामंगला में 40 एकड़ जमीन है, जहां वह नई एनसीए का निर्माण करना चाहती है।' एनसीए काफी क्रिकेट खिलाड़ियों को दूसरा घर रहा है। जहां सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी अभ्यास करते हैं और अपने आप को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करते हैं।
पढ़ें-- पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दी BCCI को चेतावनी, नए FTP प्रोग्राम पर उठाए ये सवाल
इस मामले में बीसीसीआई के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी ने कहा, 'घोष एनसीए की क्षमता को उभारने और सुविधाओं को व्यवस्थित करने में मुख्य भूमिका अदा करेंगे।' एनसीए बहुत से क्रिकेट खिलाड़ियों का दूसरा घर रहा है। बता दें कि स्वास्थ्य देखभाल और हॉस्पिटेलिटी के क्षेत्र में घोष के पास 29 सालों का अनुभव है। इससे पहले वो साल 2005 में कोलंबिया एशिया के सीईओ थे।
हाल ही में मुंबई में 4 दिसंबर को हुई बैठक में बीसीसीआई की प्रशासनिक समिति ने एनसीए के भविष्य को लेकर सवाल उठाए थे और आने वाले दिनों में इसके मुख्य उद्देश्यों की पूर्ति के लिए कहा गया था। साल 2000 में एनसीए की स्थापना के बाद इसके मुख्य उद्देश्यों को पूरा न कर पाने के कारण कई आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था।