फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI Apex Council Meeting: 2023 वनडे विश्व कप को लेकर बड़ा फैसला जल्द, मीटिंग में इन अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे बीसीसीआई अधिकारी

Mon, 21 Feb 2022 06:53 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीसीसीआई अपेक्स काउंसिल की बैठक में अधिकारी कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इनमें 2023 वनडे विश्व कप भी शामिल है। इसके अलावा सीके नायुडू ट्रॉफी पर भी बड़ा फैसला होगा। 
विज्ञापन
बीसीसीआई अपेक्स काउंसिल की बैठक में खिलाड़ियों का नया अनुबंध जारी होगा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीसीसीआई अपेक्स काउंसिल की बैठक दो मार्च को होने वाली है। इस वर्चुअल बैठक में अधिकारी कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसमें सीके नायुडू ट्रॉफी, सीनियर महिला खिलाड़ियों के टी-20 मैच और 2023 वनडे विश्व कप से जुड़े कई अहम फैसले होंगे। इस मीटिंग में 2023 विश्व कप के आयोजन के लिए टीम का गठन किया जा सकता है, जो पूरे टूर्नामेंट के आयोजन की तैयारी करेगी। 25 साल से कम उम्र के खिलाड़ियों के लिए आयोजित होने वाली सीके नायुडू ट्रॉफी भी कोरोना के कारण रोक दी गई थी। इसके फिर से आयोजन की नई तारीखों का एलान हो सकता है। 
विज्ञापन


इस साल की शुरुआत में कोरोना के मामले बढ़ने के कारण सीके नायुडू के अलावा सीनियर महिलाओं की टी-20 लीग और रणजी ट्रॉफी भी स्थगित की गई थी। रणजी का आयोजन शुरू हो चुका है और पहले दौर के मैच रविवार को समाप्त हो चुके हैं। 

14 अहम बिंदुओं पर होगी चर्चा
अपेक्स काउंसिल की बैठक में 14 अहम बिंदुओं पर चर्चा होगी, जिसमें खेल के विकास के लिए मैनेजर की नियुक्ति भी शामिल है। जनवरी में धीरज मल्होत्रा के इस्तीफे के बाद यह पद खाली है। टीम के स्पॉन्सर बायजूस का अनुबंध भी 31 मार्च को खत्म हो रहा है। मीटिंग में इस पर भी चर्चा होगी। वहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले पांच टी-20 मैच कहां होंगे। इस बारे में भी फैसला हो सकता है। बीसीसीआई के पुरुष और महिला खिलाड़ियों का नया केन्द्रीय अनुबंध भी जारी होगी। वहीं नई यौन उत्पीड़न नीति भी जारी की जाएगी। 
विज्ञापन


राज्यों को मैच के आयोजन के लिए मिलने वासी फीस में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। एनसीए में खेल विज्ञान के हेड की नियुक्ति पर भी चर्चा होगी। पूर्वांचल क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े मुद्दे पर भी चर्चा होगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें