फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसीसीआई की शीर्ष परिषद की बैठक, टी-20 वर्ल्ड कप समेत 14 सूत्रीय एजेंडे पर होगी चर्चा

Wed, 07 Apr 2021 11:02 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बीसीसीआई
विज्ञापन

मंजूरी न मिलने के बावजूद बिहार क्रिकेट लीग का आयोजन करने के बाद बीसीसीआई 16 अप्रैल को होने वाली अपनी शीर्ष परिषद की बैठक में देश में टी-20 प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए कार्यकारी समूह गठित कर सकता है। बिहार क्रिकेट संघ ने पिछले महीने लीग का आयोजन किया था। बीसीसीआई ने लीग के बीच में बताया था कि वह आवश्यक मंजूरी के बिना टूर्नामेंट आयोजित कर रहा है लेकिन इसके बावजूद लीग नहीं रोकी गई थी। 

विज्ञापन


बैठक के 14 सूत्रीय एजेंडे में भारतीय महिला टीम के सहयोगी स्टाफ की नियुक्ति भी शामिल है। महिला टीम छह साल में पहली बार टेस्ट खेलने के लिए तैयार है। उसके इस साल इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने की संभावना है। यह देखना होगा कि मुख्य कोच डब्ल्यूवी रमन के कार्यकाल को बढ़ाया जाता है या बीसीसीआई इस पद के लिए नए आवेदन मंगवाता है। 

बीसीसीआई इसके अलावा भारत में होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले कर और वीजा मामलों पर भी फैसला ले सकता है। ओलंपिक 2028 में क्रिकेट को शामिल करने के आईसीसी के प्रयासों पर भी भारतीय बोर्ड अंतिम फैसला कर सकता है। यदि वह क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने का समर्थन करता है तो इसके लिए उसे अपनी स्वायत्तता छोड़नी पड़ सकती है और वह राष्ट्रीय खेल महासंघ बन सकता है। इसके अलावा भारतीय दिव्यांग क्रिकेट परिषद को मान्यता प्रदान की जा सकती है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें