फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 जनवरी को होगी BCCI अपेक्स काउंसिल की बैठक, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

Tue, 12 Jan 2021 08:59 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
BCCI
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अपेक्स काउंसिल की बैठक 17 जनवरी को होगी। वर्चुअली आयोजित इस बैठक में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए तैयार किए गए जैव सुरक्षित वातावरण (बायो बबल) में अगले महीने रणजी ट्रॉफी के आयोजन पर फैसला किया जाएगा। बैठक में रणजी ट्रॉफी, फ्यूचर टूर प्रोग्राम 2023-2031 सहित सात विषय शामिल हैं।

विज्ञापन


बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, 'अभी 90 प्रतिशत संभावना है कि रणजी ट्राफी फरवरी में शुरू होगी और हमारे पास सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए तैयार किए छह बायो बबल ही होंगे। इसके लिए भी पांच ग्रुप में छह छह टीमें जबकि एक ग्रुप में आठ टीमें होंगी।'

सूत्र ने कहा, 'ऐसा हो सकता है कि रणजी ट्रॉफी के लीग चरण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से पहले और नॉकआउट बाद में आयोजित किए जाएं ताकि टीमों को अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की कमी नहीं खले। इस पर चर्चा होगी। महिलाओं का राष्ट्रीय टूर्नामेंट और अन्य आयु वर्ग के टूर्नामेंट भी होंगे।'
विज्ञापन


बैठक में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के 2023 से 2031 तक के भविष्य के दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) पर चर्चा होगी। अगले साल से आईपीएल 10 टीमों का होगा और बीसीसीआई इसके लिए अधिक समय की मांग कर सकता है। आईसीसी के करों से संबंधी मामलों पर भी चर्चा होगी। यह पहले ही तय किया जा चुका है कि अगर केंद्र सरकार करों में छूट नहीं देती है तो भारत विश्व संस्था से कहेगा कि वह उसे मिलने वाले वार्षिक राजस्व से उतनी धनराशि काट ले। बैठक में बंगलूरू में निर्माणाधीन नई राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी और बिहार क्रिकेट से जुड़े मसलों पर भी चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें