फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: बीसीसीआई ने आईपीएल 2022 के समापन समारोह के लिए टेंडर जारी किया, जानें क्या है आवेदन की प्रक्रिया

Sat, 16 Apr 2022 02:37 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बीसीसीआई ने कहा है कि आईपीएल 2022 की क्लोजिंग सेरेमनी के मेजबान का चुनाव टेंडर के जरिए होगा। टेंडर की बोली में भाग लेने के लिए 1.18 लाख रुपये का आवेदन फॉर्म खरीदना होगा। 
 
विज्ञापन
आईपीएल 2022 - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 में 25 मैच खेले जा चुके हैं और अब टूर्नामेंट की मजबूत और कमजोर टीमें सामने आ चुकी हैं। मुंबई इस टूर्नामेंट की सबसे कमजोर टीम रही है। वहीं गुजरात ट्रॉफी जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। इस बीच बीसीसीआई ने इस टूर्नामेंट के समापन समारोह की तैयारी भी शुरू कर दी है। बीसीसीआई ने समापन समारोह की मेजबानी के लिए टेंडर निकाला है। नीलामी के दौरान सबसे बेहतरी बोली लगाने वाली कंपनी को आईपीएल 2022 के समापन समारोह की मेजबानी करने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन


बीसीसीआई ने बताया है कि कैसे इस बोली में भाग लेने के लिए आवेदन किया जा सकता है और आवेदन कर सकता है। इसके साथ ही आवेदन की पूरी प्रक्रिया और बैंक अकाउंट की डीटेल भी जारी की गई हैं। 
विज्ञापन

क्या है बोली में शामिल होने का तरीका 
आईपीएल 2022 के समापन समारोह की मेजबानी के लिए इच्छुक इवेंट कंपनी को सबसे पहले आवेदन फॉर्म खरीदना होगा। भारतीय कंपनी के लिए आवेदम फॉर्म की कीमत 1.18 लाख और विदेशी कंपनी के लिए एक लाख है। आवेदन फॉर्म खरीदने के लिए दी जाने वाली राशि बाद में लौटाई नहीं जाएगी। वहीं, इस फॉर्म की खरीद पर लगने वाला टैक्स भी फॉर्म खरीदने वाली कंपनी को ही देना होगा। 25 अप्रैल तक यह फॉर्म खरीदा जा सकता है। 

फॉर्म खरीदने के बाद कंपनी को आवेदन फॉर्म की कीमत के भुगतान की जानकारी आरपीएफ@बीसीसीआई.टीवी पर भेजनी होगी। इसकी पुष्टि होने पर आवेदन से जुड़े दस्तावेज साझा किए जाएंगे। जो कंपनियां बोली में भाग लेना चाहती हैं, उनके लिए यह आरपीएफ खरीदना जरूरी होगा। आरपीएफ में बताए गए पैमाने के अनुसार योग्य कंपनी ही बोली का हिस्सा बन पाएंगी। सिर्फ आरपीएफ खरीदने से कोई कंपनी बोली में शामिल होने की हकदार नहीं होगी। बीसीसीआई के पास बिना कारण बताए बोली की प्रक्रिया को रोकने या उसमें बदलाव करने का अधिकार होगा। 

क्या है टेंडर हासिल करने की पूरी प्रकिया 
1. पहले 1.18 लाख रुपये का भुगतान करके आवेदन फॉर्म खरीदें। 
2. आवेदन फॉर्म में दिए गए योग्यता के पैमाने पर खरा उतरने पर पूरी जानकारी मेल करें।
3. योग्य कंपनियों को टेंडर की बोली में शामिल होने का मौका मिलेगा। 
4. बोली में सबसे उचित दांव लगाने वाली कंपनी को आईपीएल 2022 के समापन समारोह की मेजबानी का मौका मिलेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें