तीन वन-डे, तीन टी-20 और चार टेस्ट मैच की लंबी सीरीज खेलेने भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है। सीरीज की शुरुआत 27 नवंबर से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पहले एकदिवसीय से होगी। भारतीय क्रिकेट टीम की पोशाक और अन्य सामान अब MPL की ओर से प्रयोजित होंगे। साथ ही साथ अब अपना व्यावसायिक हित भी साधेगी। भारतीय क्रिकेट फैंस को अपनी दुकान से टी-शर्ट अन्य चीजें भी बेंचेगी। इस करार के बाद बोर्ड के मुखिया सौरव गांगुली ने भी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि, 'इस साझेदारी का उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाले सामान भारतीय क्रिकेट फैन तक पहुंचाना है, यह सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशी की बात होगी।
बोर्ड के सचिव जय शाह ने कहा कि, 'हमें टीम इंडिया के लिए और देश में खेल के व्यापार के लिए एक नई सीमा पार करनी है है। हम एमपीएल स्पोर्ट्स जैसे युवा भारतीय ब्रांड के साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित है। नाइकी ने 2016 से 2020 तक पांच साल का करार किया था, जिसके लिए उसने 30 करोड़ रुपये रॉयल्टी के साथ 370 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। वर्तमान आर्थिक स्थिति (कोविड-19 के कारण) कोई भी उतनी धनराशि का भुगतान करने के लिए तैयार नहीं था जितना नाइकी ने किया था। हालांकि प्रति मैच की दर नाइकी द्वारा भुगतान किए जा रहे 88 लाख रुपये प्रति मैच के बजाय 65 लाख रुपये प्रति मैच होगी। हालांकि इस बात की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।