फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: BCCI ने किया आईपीएल 2025 के शेष कार्यक्रम का एलान, इस दिन होगी शुरुआत; जानें कब खेला जाएगा फाइनल

Mon, 12 May 2025 10:27 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीसीसीआई ने सोमवार को आईपीएल 2025 सत्र के शेष 17 मैचों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी। छह मैदानों पर मुकाबले खेले जाएंगे जिनमें बंगलुरू, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, मुंबई और अहमदाबाद शामिल है। नए कार्यक्रम में दो डबल हेडर भी शामिल हैं।
विज्ञापन
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शेष मैचों के कार्यक्रम का एलान कर दिया। आईपीएल की दोबारा शुरुआत 17 मई से होगी। सभी मुकाबले छह मैदानों पर खेले जाएंगे। फाइनल मैच तीन जून को खेला जाएगा।
विज्ञापन

दोबारा होगा पंजाब और दिल्ली के बीच मैच
भारत और पाकिस्तान के तनाव के बीच बीसीसीआई ने आईपीएल को एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया था। 18वें सत्र के 58 मुकाबले खेले जा चुके थे, जिसमें धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया मैच भी शामिल था। इस मैच को बीच में ही रोक दिया गया था, इसलिए यह बेनतीजा रहा था। हालांकि, अब बीसीसीआई ने यह मुकाबला दोबारा कराने का निर्णय लिया है। 24 मई को दोनों टीमें जयपुर में भिड़ेंगी। 

आईपीएल 2025 - फोटो : Amar ujala
नए कार्यक्रम में दो डबल हेडर
बीसीसीआई ने सोमवार को आईपीएल 2025 सत्र के शेष 17 मैचों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी। छह मैदानों पर बाकी बचे मुकाबले खेले जाएंगे जिनमें बंगलुरू, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, मुंबई और अहमदाबाद शामिल हैं। नए कार्यक्रम में दो डबल हेडर भी शामिल हैं। पहला डबल हेडर 18 मई को है। रविवार को दोपहर में राजस्थान रॉयल्स का सामना पंजाब किंग्स से जयपुर में होगा जबकि इसी दिन शाम को दिल्ली कैपिटल्स की गुजरात टाइटंस से दिल्ली में भिड़ंत होगी। वहीं, दूसरा डबल हेडर 25 मई को होगा। रविवार को दोपहर में गुजरात टाइटंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा जबकि शाम को 7:30 बजे सनराइजर्स हैदराबाद का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। 28 मई, 31 मई और दो जून को कोई मुकाबला नहीं खेला जाएगा।

कब होगी प्लेऑफ की शुरुआत?
प्लेऑफ की शुरुआत 29 मई से होगी। पहला क्वालिफायर मुकाबला 29 मई को होगा। 30 मई को एलिमिनेटर खेला जाएगा। दूसरा क्वालिफायर एक जून को खेला जाएगा जबकि फाइनल मैच तीन जून को होगा। इन चारों मुकाबलों के लिए स्थानों की घोषणा बाद में की जाएगी।

तालिका में शीर्ष पर गुजरात
आईपीएल 2025 सीजन स्थगित होने तक गुजरात टाइटंस की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर थी। गुजरात 11 मैचों में आठ जीत और तीन हार के साथ 16 अंक लेकर पहले स्थान पर थी। दूसरे नंबर पर आरसीबी की टीम थी जिसके इतने ही मैचों में गुजरात के समान अंक है। तीसरे स्थान पर पंजाब थी, जबकि चौथे पर मुंबई इंडियंस थी। सीएसके, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी थी, जबकि दिल्ली कैपिटल्स, केकेआर और लखनऊ सुपर जाएंट्स की उम्मीदें अभी भी बची हुई थी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें