फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर में खेला जाएगा महिला टी-20 चैलेंज, BCCI ने जारी किया पूरा शेड्यूल

Wed, 24 Apr 2019 07:49 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
महिला टी-20
विज्ञापन

पिछले साल के महिला प्रदर्शनी मैच की सफलता को देखते हुए बीसीसीआई ने इस बार छह से 11 मई के बीच जयपुर में महिला टी-20 चैलेंज का आयोजन करने का फैसला किया है, जिसे महिला मिनी आईपीएल भी कहा जा रहा है। 

विज्ञापन


इस टूर्नामेंट में तीन टीमें सुपरनोवा, ट्रेलब्लेजर्स और वेलोसिटी भाग लेंगी जो राउंड रोबिन आधार पर एक दूसरे से एक एक मैच खेलेंगी। शीर्ष पर रहने वाली दो टीमों के बीच 11 मई को फाइनल खेला जाएगा। इसके एक दिन बाद हैदराबाद में आईपीएल का फाइनल होगा। 

बीसीसीआई ने बयान में कहा, 'इन टीमों में भारतीय क्रिकेट की वर्तमान और भविष्य की खिलाड़ी शामिल होंगी जो दुनिया की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों के साथ मिलकर खेलेंगी। सभी मैचों का स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

टूर्नामेंट का शेड्यूल

टूर्नामेंट का पहला मैच सुपरनोवा और ट्रेलब्लेजर्स के बीच 6 मई को, दूसरा मैच ट्रेलब्लेजर्स और वेलोसिटी के बीच 8 मई को और तीसरा मैच सुपरनोवा और वेलोसिटी के बीच 9 मई को खेला जाएगा। 

टूर्नामेंट का शेड्यूल
 
पहला मैच   6 मई     सुपरनोवा बनाम ट्रेलब्लेजर्स
दूसरा मैच  8 मई        ट्रेलब्लेजर्स बनाम विलोसिटी
तीसरा मैच   9 मई   सुपरनोवा बनाम विलोसिटी
      

       
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें