फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, पांड्या-भुवी-धवन की वापसी, रोहित बाहर

Mon, 09 Mar 2020 08:51 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वन-डे सीरीज के रविवार को भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है। इस 15 सदस्यीय टीम में शिखर धवन, हार्दिक पांड्या और भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई है, जबकि हिटमैन रोहित शर्मा को टीम से बाहर रखा गया है। 

विज्ञापन


हार्दिक पांडया लोअर बैक इंजरी, शिखर धवन कंधे की चोट और भुवनेश्वर कुमार हर्निया सर्जरी के बाद टीम इंडिया में वापस लौटे हैं।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वन-डे की शुरुआत 12 मार्च से होगी। दोनों टीमों के बाच पहला मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। 

पूरा शेड्यूलः
 
तारीख मैच कहां खेला जाएगा
12 मार्च पहला वन-डे धर्मशाला
15 मार्च दूसरा वन-डे लखनऊ
18 मार्च तीसरा वन-डे  कोलकाता

 

भारतीय टीमः

विज्ञापन

शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, शुभमन गिल।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें