फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jio बना महिला टी-20 चैलेंज का टाइटल प्रायोजक, BCCI ने किया एलान

Sun, 01 Nov 2020 07:06 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
विज्ञापन
महिला टी-20 चैलेंज - फोटो : @IPL
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को जियो को महिला टी-20 चैलेंज का टाइटिल प्रायोजक घोषित किया है। बता दें कि महिला टी-20 चैलेंज का आयोजन चार से नौ नवंबर के बीच शारजाह में किया जाएगा।

विज्ञापन


कोविड-19 महामारी के कारण इन प्रदर्शनी मैचों के आयोजन पर पहले संदेह व्यक्त किया जा रहा था लेकिन अगस्त में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने पुष्टि की थी कि इस टूर्नामेंट का आयोजन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) प्लेऑफ के दौरान किया जाएगा।


गांगुली ने बीसीसीआई के बयान में कहा, 'हमें उम्मीद है कि जियो महिला टी-20 चैलेंज अधिक लड़कियों को इस खेल को अपनाने के लिये प्रेरित करेगा और माता पिता में यह विश्वास भरेगा कि क्रिकेट उनकी बेटियों के लिए करियर का एक बेहतर विकल्प हो सकता है।'
विज्ञापन


इस टूर्नामेंट में तीन टीमें वेलोसिटी, सुपरनोवाज और ट्रेलब्लेजर्स भाग लेंगी। ये टीमें एक एक बार आपस में एक दूसरे से भिड़ेंगी और फाइनल नौ नवंबर को खेला जाएगा। इसके एक दिन बाद आईपीएल फाइनल होगा।

ऑस्ट्रेलिया की कोई भी खिलाड़ी इसमें भाग नहीं लेगी क्योंकि अभी उनके देश में महिला बिग बैश लीग चल रहा है। इस टूर्नामेंट में हालांकि इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश आदि देशों की खिलाड़ी हिस्सा लेंगी।

रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और प्रमुख नीता अंबानी ने कहा, 'हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हम अपनी लड़कियों को बुनियादी और प्रशिक्षण की सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं उपलब्ध कराएं।'

महिला टी-20 चैलेंज का कार्यक्रम
 
मैच तारीख बनाम जगह
पहला 04 नवंबर 2020 सुपरनोवाज बनाम वेलोसिटी शारजाह 
दूसरा 05 नवंबर 2020 वैलोसिटी बनाम ट्रेलब्लेजर्स शारजाह 
तीसरा 07 नवंबर 2020 ट्रेलब्लेजर्स बनाम सुपरनोवाज शारजाह 
फाइनल 09 नवंबर 2020   शारजाह
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें