लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने रविवार को रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर पश्चिम बंगाल में रेल सेवा फिर से बहाल करने की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा कि लॉकडाउन के बाद देश में परिवहन व्यवस्था को फिर से बहाल करने की कोशिश की जा रही है। बंगाल में भी लोगों की जिंदगी को पटरी पर लाने के लिए मेट्रो सेवा की शुरूआत की गई है लेकिन अभी भी बहुत से लोग ऐसे हैं जो लोकल ट्रेन नहीं चलने के कारण मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
अधीर रंजन ने आगे लिखा की अन्य गाड़ियों में अधिक भीड़ के कारण लोग रेलवे स्टाफ से उलझते हैं और कभी-कभार तो मारपीट तक की नौबत आ जाती है। इसलिए जल्द से जल्द इसकी सेवा को फिर से बहाल किया जाए।