फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

U19 T20 WC: भारत ने आईसीसी अंडर-19 टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित की, इन्हें मिली कप्तानी

Tue, 24 Dec 2024 02:39 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीम भाग लेंगी जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है। भारत मौजूदा चैंपियन है और उसे मेजबान मलेशिया, वेस्टइंडीज और श्रीलंका के साथ ग्रुप ए में रखा गया है।
विज्ञापन
भारतीय टीम (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने अगले साल 18 जनवरी से दो फरवरी तक मलयेशिया के कुआलालंपुर में खेले जाने वाले आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के लिए मंगलवार को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। बीसीसीआई की महिला चयन समिति ने टीम की घोषणा की जिसका नेतृत्व निक्की प्रसाद करेंगी, जबकि सानिका चालके उप-कप्तान होंगी।
विज्ञापन
Trending Videos

टीम में तीन स्टैंडबाय खिलाड़ी

टीम में कमलिनी जी और भाविका अहिरे के रूप में दो विकेटकीपर हैं, जबकि तीन स्टैंडबाय खिलाड़ी नंदना एस, इरा जे और अनादि टी को भी टीम में शामिल किया गया है। इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीम भाग लेंगी जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है। भारत मौजूदा चैंपियन है और उसे मेजबान मलेशिया, वेस्टइंडीज और श्रीलंका के साथ ग्रुप ए में रखा गया है।

19 जनवरी को अभियान की शुरुआत करेगा भारत

भारत अपने अभियान की शुरुआत 19 जनवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ करेगा। उसके बाद वह मलेशिया (21 जनवरी) और श्रीलंका (23 जनवरी) के खिलाफ मैच खेलेगा। ग्रुप चरण के मैच 19 से 23 जनवरी के बीच खेले जाएंगे। इनमें प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष पर रहने वाली तीन टीम 25 से 29 जनवरी के बीच होने वाले सुपर सिक्स में जगह बनाएंगी। सुपर सिक्स में छह छह टीम के दो ग्रुप होंगे।

31 जनवरी को फाइनल खेला जाएगा

सुपर सिक्स में प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष पर रहने वाली दो टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी जो 31 जनवरी को खेला जाएगा। फाइनल दो फरवरी को होगा। ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और वेस्टइंडीज ने 2023 में खेले गए विश्व कप में अपनी भागीदारी के माध्यम से इस प्रतियोगिता में जगह बनाई जबकि मलेशिया को मेजबान होने के कारण सीधा प्रवेश मिला। नेपाल, नाइजीरिया, समोआ, स्कॉटलैंड और अमेरिका ने क्षेत्रीय टूर्नामेंट जीत कर प्रतियोगिता में अपनी जगह सुरक्षित की।
विज्ञापन

भारतीय टीम: निक्की प्रसाद (कप्तान), सानिका चालके (उप-कप्तान), जी त्रिशा, कमलिनी जी (विकेटकीपर), भाविका अहिरे (विकेटकीपर), ईश्वरी अवसरे, मिथिला विनोद, जोशिता वीजे, सोनम यादव, पारुनिका सिसौदिया, केसरी द्रिथि, आयुषी शुक्ला, आनंदिता किशोर, एमडी शबनम, वैष्णवी एस।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: नंदना एस, इरा जे, अनादि टी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें