फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसीसीआई और एनसीए ने मिलकर लेवल दो का कोचिंग कोर्स किया आयोजित

Tue, 23 Mar 2021 11:31 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
bcci
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों और 75 से अधिक प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके घरेलू खिलाड़ियों के लिए लेवल दो के कोचिंग कोर्स का आयोजन किया।

विज्ञापन


कोर्स के चरण 1 को चार दिनों तक ऑनलाइन आयोजित किया गया था, इसके बाद चरण 2 को एनसीए में चार और दिनों के लिए आयोजित किया गया। इन कोर्स में शामिल होने वाले क्रिकेटरों में ऋषिकेश कानितकर, अभिनव मुकुंद, रमेश पोवार, वसीम जाफर, सरनदीप सिंह, देवाशीष मोहंती, विनय कुमार, लक्ष्मीपति बालाजी और रॉबिन उथप्पा शामिल थे। इन पाठयक्रम में कौशल अधिग्रहण, तेज गेंदबाजी, स्पिन गेंदबाजी, बल्लेबाजी, विकेटकीपिंग, वीडियो विश्लेषण आदि विषयों की एक विस्तृत सारणी को कवर किया गया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें