भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों और 75 से अधिक प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके घरेलू खिलाड़ियों के लिए लेवल दो के कोचिंग कोर्स का आयोजन किया।
कोर्स के चरण 1 को चार दिनों तक ऑनलाइन आयोजित किया गया था, इसके बाद चरण 2 को एनसीए में चार और दिनों के लिए आयोजित किया गया। इन कोर्स में शामिल होने वाले क्रिकेटरों में ऋषिकेश कानितकर, अभिनव मुकुंद, रमेश पोवार, वसीम जाफर, सरनदीप सिंह, देवाशीष मोहंती, विनय कुमार, लक्ष्मीपति बालाजी और रॉबिन उथप्पा शामिल थे। इन पाठयक्रम में कौशल अधिग्रहण, तेज गेंदबाजी, स्पिन गेंदबाजी, बल्लेबाजी, विकेटकीपिंग, वीडियो विश्लेषण आदि विषयों की एक विस्तृत सारणी को कवर किया गया था।