फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI 10-Point Directive: बीसीसीआई का बंगाल क्रिकेट संघ को सख्त निर्देश, सभी खिलाड़ी टीम बस से करेंगे यात्रा

Sun, 19 Jan 2025 08:37 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

भारतीय टीम के लगातार गिरते प्रदर्शन पर मंथन के बाद सुधार के लिए बीसीसीआई ने हाल ही में 10 सूत्रीय नीति पेश की थी। इसके तहत खिलाड़ियों को निर्धारित अभ्यास सत्रों की पूरी अवधि के लिए रुकना होगा और आयोजन स्थल तक एक साथ यात्रा करनी होगी।
विज्ञापन
बीसीसीआई - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम कोलकाता पहुंच चुकी है। पहला मुकाबला 22 जनवरी यानी बुधवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले दोनों टीमें तीन अभ्यास सत्र में भाग लेंगी। इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) को सख्त आदेश दिए हैं कि किसी भी खिलाड़ी के लिए अलग से वाहन की व्यवस्था नहीं होगी। बोर्ड ने कहा है कि सभी खिलाड़ी टीम बस से यात्रा करेंगे।
विज्ञापन

सभी खिलाड़ी करेंगे टीम बस से यात्रा 
भारतीय टीम के लगातार गिरते प्रदर्शन पर मंथन के बाद सुधार के लिए बीसीसीआई ने हाल ही में 10 सूत्रीय नीति पेश की थी। इसके तहत खिलाड़ियों को निर्धारित अभ्यास सत्रों की पूरी अवधि के लिए रुकना होगा और आयोजन स्थल तक एक साथ यात्रा करनी होगी। बीसीसीआई द्वारा जारी की गई एसओपी में कहा गया है कि, 'यह नियम प्रतिबद्धता सुनिश्चित करता है और टीम के भीतर एक मजबूत कार्य नैतिकता को बढ़ावा देता है।'

सीएबी अध्यक्ष का बयान
बीसीसीआई से मिले सख्त निर्देशों की पुष्टि करते हुए बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए अलग से कोई व्यवस्था नहीं की गई है। उन्होंने कहा- खिलाड़ियों के लिए बीसीसीआई के 10 सूत्री दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए बंगाल क्रिकेट संघ ने परिवहन के लिए अलग से कोई व्यवस्था नहीं की है।

बंगाल के पूर्व क्रिकेटर और सौरव गांगुली के बड़े भाई ने आगे कहा- भारतीय टीम के लिए केवल एक टीम बस की व्यवस्था की गई है। क्रिकेटरों के लिए कोई निजी वाहन नहीं होगा। हमें दिशानिर्देशों का पालन करना होगा, जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि सभी खिलाड़ियों को मैच और अभ्यास सत्र के लिए टीम के साथ यात्रा करने की उम्मीद है।

टी20 में शानदार है भारत का इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड
ऐतिहासिक ईडन गार्डंस पर तीन साल बाद पहला टी20 मैच हो रहा है। इस प्रारूप में भारत का इंग्लैंड के मुकाबले रिकॉर्ड शानदार रहा है। दोनों टीमों के बीच कुल 24 मैच खेले गए हैं। इनमें भारतीय टीम ने 13 मैच जीते हैं जबकि 11 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, इंग्लैंड ने 11 में जीत और 13 मुकाबलों में शिकस्त दर्ज की है।
विज्ञापन

भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : ANI
पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमें
भारतीय टीम:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।

इंग्लैंड टीम: जोस बटलर (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, बेन डकेत, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल रशीद, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें