चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय टीम से जुड़े भारतीय कोच और सहयोगी स्टाफ के सदस्य 20 से 28 अक्टूबर तक श्रीलंका में खेली जाने वाली एसीसी इमर्जिंग महिला एशिया कप के लिए जाने वाली बांग्लादेश की टीम के साथ रहेंगे।
चौधरी ने कहा, 'पाकिस्तान दौरे के समय हमारी एक टीम श्रीलंका भी जाएगी। पाकिस्तान दौरे को लेकर होने वाली परेशानी को देखते हुए हमने कोचिंग टीम के भारतीय सदस्यों को श्रीलंका जाने वाली टीम के साथ भेजने का फैसला किया है।' श्रीलंका की पुरुष टीम पर 2009 में हुए आतंकवादी हमले के बाद राष्ट्रीय टीमें पाकिस्तान का दौरा करने से परहेज करती रही हैं।