बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की जूनियर चयन समिति ने बीसीसीआई की पुरुष अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी (प्लेट) 2026-27 के पहले दो मुकाबलों के लिए बिहार टीम की घोषणा कर दी है। घोषित टीम की कप्तानी आदित्य राज को सौंपी गई है। इसके साथ ही स्टैंडबाय खिलाड़ियों एवं टीम के सपोर्ट स्टाफ की सूची भी जारी की गई है।
पहले दो मुकाबलों के लिए बिहार टीम में शिवम राज, रवि सिंह, पवन कुमार राय, पृथ्वी राज (उप कप्तान), कुमार श्रेय, मोहम्मद आलम, प्रीतम राज, भास्वान, तौफीक, आयुष संजय राज, आदित्य राज (कप्तान), सुमन कुमार, अनुज राज सिंह, वासुदेव प्रसाद सिंह, सुधांशु कुमार, राहुल कुमार और हर्ष नंदा को शामिल किया गया है।
स्टैंडबाय खिलाड़ियों की सूची में आदित्य सिन्हा, दीपक कुमार, यश प्रताप, हर्ष गिरि, दीपेश गुप्ता, यश राज सिंह, यशश्वी शुक्ला, प्रशांत कुमार चौधरी, अनूप कुमार, शिवम सिंह, अनमोल कुमार, आदित्य कुमार, आरव झा, सत्यम कुमार, मोहम्मद हुसैन अहमद, विवेक यथार्थ, मनीष कुमार, हनी सिंह, रिंकल तिवारी, सुयश और प्रशांत कुमार शामिल हैं।
टीम के सपोर्ट स्टाफ में मुख्य कोच धीरज कुमार, बल्लेबाजी कोच और मैनेजर केशव कुमार, फील्डिंग कोच संजय कुमार, फिजियो डॉ. रवि गोस्वामी और ट्रेनर अखिलेश शुक्ला को जिम्मेदारी दी गई है।
चयनित खिलाड़ियों को बीसीए कार्यालय में बीसीसीआई ओडीएमएस पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करने के लिए तत्काल रिपोर्ट करने तथा आवश्यक मूल दस्तावेजों एवं उनकी रंगीन फोटोकॉपी साथ लाने का निर्देश दिया गया है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन आगामी टूर्नामेंट में बिहार की अंडर-23 टीम के बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देता है।