फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BBL 2022-23: पर्थ स्कॉर्चर्स पांचवीं बार बना बिग बैश लीग में चैंपियन, फाइनल में ब्रिस्बेन हीट को दी शिकस्त

Sat, 04 Feb 2023 06:39 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ

सार

पर्थ स्कॉर्चर्स की टीम लगातार दूसरी और कुल पांचवीं बार चैंपियन बनी है। इससे पहले 2013-14, 2014-15, 2016-17 और 2021-22 सीजन में भी उसने ट्रॉफी पर कब्जा किया था।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया की घरेलू टी20 लीग 'बिग बैश' के 12वें सीजन में पर्थ स्कॉर्चर्स ने खिताब पर कब्जा कर लिया है। उसने शनिवार (चार फरवरी) को खेले गए फाइनल मैच में ब्रिस्बेन हीट को पांच विकेट से हरा दिया। पर्थ स्कॉर्चर्स की टीम लगातार दूसरी और कुल पांचवीं बार चैंपियन बनी है। इससे पहले 2013-14, 2014-15, 2016-17 और 2021-22 सीजन में भी उसने ट्रॉफी पर कब्जा किया था।
विज्ञापन

फाइनल में ब्रिस्बेन हीट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कप्तान उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ और मार्नश लाबुशेन की अनुपस्थिति में ब्रिस्बेन की टीम फाइनल में उतरी। जिम्मी पियर्सन को कप्तानी की जिम्मेदारी मिली। ब्रिस्बेन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में पर्थ स्कॉर्चर्स की टीम ने 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 178 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

ब्रिस्बेन के किसी बल्लेबाज ने नहीं लगाया अर्धशतक
ब्रिस्बेन के लिए किसी भी बल्लेबाज ने अर्धशतकीय पारी नहीं खेली। नाथन मैकस्विनी ने सर्वाधिक 41 रन बनाए। सैम हीजलेट ने 34, मैक्स ब्रायंट ने 31, जोश ब्राउन ने 25 और सैम हेन ने 21 रनों का योगदान दिया। पर्थ के लिए जेसन बेहरेनडॉर्फ और मैथ्यू केली ने दो-दो विकेट लिए। डेविड पायने, एरॉन हार्डी और एंड्रयू टाय ने एक-एक विकेट झटके।

टर्नर और इंगलिश ने की 80 रन की साझेदारी
176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पर्थ की टीम ने लगातार विकेट गंवाए, लेकिन उसके खाते में रन जुड़ते रहे। स्टीफन एस्किनाजी ने 21, कैमरून बेनक्रॉफ्ट ने 15 और एरॉन हार्डी ने 17 रन बनाए। 7.5 ओवर में 54 रन पर तीन विकेट गिर जाने के बाद जोश इंगलिश और एश्टन टर्नर ने पारी को संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी की।
विज्ञापन

इंगलिश 22 गेंद पर 26 रन बनाए। उनके बाद कप्तान एश्टन टर्नर 32 गेंद पर 53 रन बनाकर रनआउट हो गए। पांच विकेट गिर जाने के बाद निक हॉब्सन और कूपर कोनोली ने तेजी से रन बनाए। दोनों ने आखिरी ओवर में टीम को जीत दिला दी। कोनोली 11 गेंद पर 25 और हॉब्सन सात गेंद पर 18 रन बनाकर नाबाद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें