फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BBL 11: बिग बैश लीग में खेलने पहले भारतीय पुरुष क्रिकेटर बने उन्मुक्त चंद, आईपीएल की तरह हो गए फेल, टीम भी हारी

Tue, 18 Jan 2022 05:48 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उन्मुक्त चंद मंगलवार (18 जनवरी) को ऑस्ट्रेलिया की टी20 लीग बिग बैश में खेलने वाले पहले भारतीय पुरुष क्रिकेटर बन गए। उन्मुक्त के लिए बिग बैश में डेब्यू मैच यादगार नहीं रहा और उनकी टीम मेलबर्न रेनेगेड्स रोमांचक मुकाबले में हार गई।
विज्ञापन
उन्मुक्त चंद - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्मुक्त चंद मंगलवार (18 जनवरी) को ऑस्ट्रेलिया की टी20 लीग बिग बैश में खेलने वाले पहले पुरुष भारतीय क्रिकेटर बन गए। भारत को 2012 में अंडर-19 वर्ल्ड कप में चैंपियन बनाने वाले कप्तान उन्मुक्त बिग बैश में मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम की ओर से खेल रहे हैं। इस टीम की कप्तानी ऑस्ट्रेलिया को टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान एरॉन फिंच कर रहे हैं। उन्मुक्त के लिए बिग बैश में डेब्यू मैच यादगार नहीं रहा।
विज्ञापन


मेलबर्न के डॉकलैंड्स स्टेडियम में होबार्ट हरिकेंस के खिलाफ वे आठ गेंद पर सिर्फ छह रन बना सके। वे एक भी चौका या छक्का नहीं लगा सके। आखिरी ओवरों में उन्मुक्त की धीमी बल्लेबाजी मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम पर भारी पड़ गई और टीम को रोमांचक मुकाबले में छह रनों से हार मिली। उन्मुक्त को नेपाल के क्रिकेटर संदीप लमिछने ने कालेब जेलेब के हाथों बाउंड्री पर कैच कराया।

फिंच और मार्श की शानदार पारी बेकार
होबार्ट हरिकेंस ने मैच मे टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उसके लिए कप्तान मैथ्यू वेड ने 48 रन बनाए। टिम डेविड ने आखिरी ओवरों में 20 गेंद पर नाबाद 46 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और चार छक्के लगाए। होबार्ट की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 182 रन बनाए। जवाब में मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 176 रन ही बना सकी। कप्तान एरॉन फिंच ने 75 और शॉन मार्श ने 51 रन बनाए।
विज्ञापन
Trending Videos

उन्मुक्त चंद आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेले थे। - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले साल भारत में करियर को कहा था अलविदा
28 वर्षीय चंद ने पिछले साल भारत में अपने खेल करियर को अलविदा कहा था। उन्होंने तीन आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली डेयरडेविल्स, मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व किया। करीब एक दशक तक वे भारत में घरेलू क्रिकेट खेलते रहे, लेकिन उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन

उन्मुक्त चंद - फोटो : सोशल मीडिया
अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में हीरो थे उन्मुक्त चंद
2012 आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में उन्मुक्त ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टूर्नामेंट में टीम इंडिया को चैंपियन बनाया था। भारत ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। खिताबी मुकाबले में उन्मुक्त ने नाबाद 111 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया की उस टीम में एश्टन टर्नर और ट्रेविस हेड जैसे खिलाड़ी थी। हेड ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम का हिस्सा हैं, तो टर्नर सीमित ओवरों के मैच में खेलते नजर आते हैं।

उन्मुक्त का आईपीएल और घरेलू करियर
उन्मुक्त ने आईपीएल के 21 मैच में सिर्फ 15 की औसत से रन बनाए थे। उन्होंने कुल 300 गेंदों का सामना किया था और 300 रन बनाए थे। उनके बल्ले से एक अर्धशतक निकला था। उन्मुक्त का उच्चतम स्कोर 58 रन था। घरेलू करियर की बात करें तो उन्होंने दिल्ली की ओर से 67 प्रथम श्रेणी मैचों में 31.57 की औसत से 3379 रन बनाए थे। उनके नाम आठ शतक और 16 अर्धशतक हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें