महाराष्ट्र के बल्लेबाज अंकित बावने के शतक से वेस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के दूसरे दिन ईस्ट जोन के खिलाफ पहली पारी में 43 रन बढ़त बना ली है।
ईस्ट जोन ने पहली पारी में 278 रन बनाए थे। वेस्ट जोन के कप्तान चेतेश्वर पुजारा बल्ले से नाकाम रहे।
वह महज 10 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए जबकि मध्यक्रम के बल्लेबाज बावने ने 194 गेंदों में 105 रन बनाए, जिसमें आठ चौके और दो छक्के शामिल है। वेस्ट जोन दूसरे दिन बृहस्पतिवार स्टंप्स तक नौ विकेट पर 321 रन बना लिए थे।
ईस्ट के लिए त्रिपुरा के पेसर राणा दत्ता ने 60 रन देकर पांच विकेट झटके लेकिन यूसुफ पठान और बावने ने छठे विकेट के लिए 124 रन की साझेदारी कर टीम को बढ़त दिला दी।