चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का सफर आईपीएल 2025 में समाप्त हो गया है और वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर है, लेकिन बल्लेबाजी कोच टीम के इस प्रदर्शन से चिंतित नहीं है। सीएसके ने 10 में से अब तक सिर्फ दो मुकाबले जीते हैं और वह चार अंक लेकर अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर है। हसी का कहना है कि टीम घबराने वाली नहीं है और इस सत्र में कुछ युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने आशा की किरण जगाई है।
दूसरी टीमों का गणित बिगाड़ सकती है सीएसके
सीएसके के लिए आईपीएल 2025 सीजन में अब खोने के लिए कुछ नहीं बचा है, लेकिन वह दूसरी टीमों का गणित बिगाड़ सकती है। टीम का सामना अब शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से होगा। हसी ने इस मैच से पहले कहा, हम निश्चित रूप से घबराने वाले नहीं है कि हमने इस साल अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन हमें कुछ पहलुओं में सुधार करना होगा। हमें पता है कि हम अंक तालिका में सबसे नीचे हैं और ज्यादा मैच जीत नहीं सके, लेकिन मैं बहुत आगे की नहीं सोच रहा। हमारे पास मैच जिताने वाले खिलाड़ी हैं। हम किसी भी टीम से प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं।
हसी ने कहा, आईपीएल में खेलने का मौका कुछ खिलाड़ियों के लिये शानदार रहा। उम्मीद है कि अगले कुछ साल वे मौकों को भुनाकर टीम में अपनी जगह पक्की करेंगे। कुछ जीत और कुछ खिलाड़ियों का मौका मिलने पर प्रदर्शन करना, इस सीजन हमारे लिए अच्छा रहा।