फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Syed Mushtaq Ali Trophy: श्रेयस अय्यर संभालेंगे मुंबई की कमान, पृथ्वी और रहाणे को भी टीम में मिली जगह

Sun, 17 Nov 2024 08:20 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अय्यर इस रणजी ट्रॉफी सत्र में शानदार फॉर्म में हैं और वह भारतीय टीम में वापसी करना चाहते हैं। उन्होंने 90.40 की औसत से 452 रन बनाए हैं जिसमें दो शतक शामिल हैं। अय्यर ने इस साल जो भी सैकड़े जड़े हैं, वे सभी बड़े शतक हैं।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के दौरान मुंबई टीम की संभालेंगे। मुंबई ने 23 नवंबर से 15 दिसंबर तक खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के लिए रविवार को 17 सदस्यीय टीम घोषित की जिसमें पृथ्वी शॉ को भी शामिल किया गया है। टीम में अजिंक्य रहाणे भी शामिल हैं जो रणजी ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी कर रहे हैं और प्रतियोगिता का पहला हिस्सा हाल में खत्म हुआ है।
विज्ञापन

अय्यर इस रणजी ट्रॉफी सत्र में शानदार फॉर्म में हैं और वह भारतीय टीम में वापसी करना चाहते हैं। उन्होंने 90.40 की औसत से 452 रन बनाए हैं जिसमें दो शतक शामिल हैं। अय्यर ने इस साल जो भी सैकड़े जड़े हैं, वे सभी बड़े शतक हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने ओडिशा के खिलाफ 233 रन की तेज पारी खेली और फिर महाराष्ट्र के खिलाफ 142 रन बनाकर मुंबई की लगातार दो जीत में अहम भूमिका निभाई।

टीम में 25 वर्षीय शॉ को शामिल किया गया है जिन्हें फिटनेस और अनुशासन संबंधी मुद्दों के कारण रणजी ट्रॉफी टीम से बाहर कर दिया गया था। ऑस्ट्रेलिया में भारत ए के अनौपचारिक टेस्ट का हिस्सा रहे स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर तनुश कोटियन को भी अनुभवी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर के साथ मुंबई टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम इस प्रकार है...
श्रेयस अय्यर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, अंगकृष रघुवंशी, जय बिस्टा, अजिंक्य रहाणे, सिद्धेश लाड, सूर्यांश शेडगे, साईराज पाटिल, हार्दिक तामोरे (विकेटकीपर), आकाश आनंद (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, हिमांशु सिंह, तनुश कोटियन, शार्दुल ठाकुर, मोहित अवस्थी, रॉयस्टन डायस, जुनेद खान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें