फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC: बठिंडा के अंपायर जतिन आईसीसी के रडार पर, भ्रष्टाचार के आरोप; 14 दिनों के अंदर मांगा गया जवाब

Mon, 22 May 2023 10:34 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कश्यप ने पंजाब में जिला स्तर के मैचों में अंपायरिंग की है, लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के पैनल में शामिल नहीं हैं। आईसीसी ने कश्यप को इन आरोपों का जवाब देने के लिए 14 दिन का समय दिया है।
विज्ञापन
आईसीसी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने ‘2022 में हुए अंतरराष्ट्रीय मैचों’ की जांच के बाद सोमवार को बठिंडा के अंपायर जतिन कश्यप पर भ्रष्टाचार रोधी संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया। आईसीसी ने उन घटनाओं की जानकारी नहीं दी जिसके कारण कश्यप पर उसकी भ्रष्टाचार रोधी संहिता के तहत आरोप लगाए गए हैं। 
विज्ञापन


कश्यप ने पंजाब में जिला स्तर के मैचों में अंपायरिंग की है, लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के पैनल में शामिल नहीं हैं। आईसीसी ने कश्यप को इन आरोपों का जवाब देने के लिए 14 दिन का समय दिया है। आईसीसी ने कहा, ''संहिता के नियम 4.6.6 के अनुसार कश्यप के पास आरोपों का जवाब देने के लिए 19 मई से 14 दिन का समय है। आईसीसी इस समय इन आरोपों के संबंध में कोई और टिप्पणी नहीं करेगा।''

कश्यप पर आईसीसी की संहिता के तहत संभावित भ्रष्ट आचरण के संबंध में भ्रष्टाचार-रोधी इकाई (एसीयू) की जांच में सहयोग करने के लिए बिना उचित कारण के विफल रहने या इनकार करने का आरोप लगाया गया है। आईसीसी ने कहा, ''इसमें जांच के हिस्से के तौर पर एसीयू द्वारा आग्रह की गई किसी भी जानकारी या दस्तावेजीकरण को सही और पूरी तरह से प्रदान करने में विफल (चाहे अनुच्छेद 4.3 या अन्यथा के अनुसार औपचारिक मांग के हिस्से के रूप में) रहना भी शामिल है।''  
विज्ञापन


दूसरा उल्लंघन संहिता के तहत संभावित भ्रष्ट आचरण के संबंध में एसीयू की जांच में बाधा डालने या उसमें देरी करने से संबंधित है। बयान के अनुसार, ''इसमें किसी भी दस्तावेज या अन्य जानकारी को छुपाना, छेड़छाड़ करना या नष्ट करना शामिल है जो उस जांच के लिए प्रासंगिक हो सकता है और/या जो संहिता के तहत भ्रष्ट आचरण के साक्ष्य की खोज का सबूत हो सकता है।''

बीसीसीआई सूत्रों ने कहा कि आईसीसी ने पिछले साल अक्तूबर में पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) से अंपायर के बारे में जानकारी मांगी थी। हालांकि पीसीए सचिव दिलशेर खन्ना ने कहा कि कश्यप के खिलाफ आईसीसी के आरोपों का राज्य में खेल से कोई लेना-देना नहीं है। खन्ना ने कहा, ''आरोपों का पंजाब क्रिकेट से कोई लेना-देना नहीं है। विज्ञप्ति से स्पष्ट होता है कि उस पर अंतरराष्ट्रीय मैचों की जांच के बाद आरोप लगाया गया है।''
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें