फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC Final: ऑस्ट्रेलिया के लिए खुशखबरी! विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए फिट हुए जोश हेजलवुड

Mon, 22 May 2023 10:22 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जोश हेजलवुड आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्रतिनिधित्व करते हुए दो सप्ताह पहले मामूली तौर पर चोटिल होने के बाद ऑस्ट्रेलिया लौट गए थे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने हालांकि कहा कि 32 साल का यह गेंदबाज इंग्लैंड जाने के लिए फिट है।
विज्ञापन
जोश हेजलवुड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप से पहले बड़ी खुशखबरी मिली है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने बताया कि अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड भारत के खिलाफ आगामी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल और चिर-प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के लिए फिट हो गए। वह दोनों देशों के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। 
विज्ञापन


डब्ल्यूटीसी का फाइनल सात से 11 जून तक लंदन के ओवल में होगा। टीम इसके बाद 16 जून से 31 जुलाई तक पांच मैचों की एशेज सीरीज खेलेगी। जोश हेजलवुड आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्रतिनिधित्व करते हुए दो सप्ताह पहले मामूली तौर पर चोटिल होने के बाद ऑस्ट्रेलिया लौट गए थे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने हालांकि कहा कि 32 साल का यह गेंदबाज इंग्लैंड जाने के लिए फिट है। 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रवक्ता ने कहा, ''जोश हेजलवुड ने अपने हालिया आईपीएल मैच के पूरा होने के बाद मामूली दर्द का अनुभव किया था। वह पिछले सप्ताहांत स्वदेश लौट आए थे। एक संक्षिप्त और एहतियाती आराम के बाद हेजलवुड ने पिछले सप्ताह गेंदबाजी अभ्यास की शुरुआत की है। डब्ल्यूटीसी और एशेज के मद्देनजर हम धीरे-धीरे उनकी गेंदबाजी कार्यभार को बढ़ाते रहेंगे। हेजलवुड को डब्ल्यूटीसी और एशेज सीरीज के लिए फिट और उपलब्ध माना जाए।''
विज्ञापन


इस तेज गेंदबाज की जांच में पता चला कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। उन्होंने नौ मई को आईपीएल में सत्र का अपना पहला मैच खेला था। उन्होंने इस दौरान तीन मैचों में नौ ओवर गेंदबाजी की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें