फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश दौरे के लिए श्रीलंकाई टेस्ट टीम का ऐलान, इन 5 खिलाड़ियों का हुआ फेरबदल

Sun, 14 Jan 2018 09:35 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीलंका टीम - फोटो : crictracker
विज्ञापन

बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच आगामी 31 जनवरी से शुरु होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस सीरीज के लिए दिनेश चंडीमल को कप्तान बनाया गया। वहीं, पहली बार अनुभवी तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल को टीम का उप-कप्तान चुना गया है।  इस मुकाबले को देखते हुए श्रीलंकाई टीम में पिछली सीरीज के बाद से 5 खिलाड़ियों का फेरबदल किया गया है। 

विज्ञापन


टीम में नए खिलाड़ी दानुश्का गुनातिल्का, कुसल मेंडिस, दुश्मान्ता चमीरा, अकिला धनंजय और लहिरू कुमार को शामिल किया गया, जबकि विश्व फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, दसून शनाका और लहिरू थिरिमने को बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

पढ़ेंः-  श्रीलंका बोर्ड ने आखिरकार ले ही लिया फैसला, अनुभवी खिलाड़ी को सौंपी कप्तानी
विज्ञापन


गौरतलब है कि श्रीलंकाई टीम में कुसल मेंडिस और दानुश्का गुनातिल्का ने लम्बे अरसे बाद टेस्ट टीम में वापसी की है। इसके साथ ही तेज गेंदबाज के रूप में दुश्मान्था चमीरा और 20 वर्षीय युवा तेज गेंदबाज लहिरू कुमारा को टीम में जगह दी गई है। वहीं, टी-20 फॉर्मेट से अपने इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत करने वाले अकिला धनंजय पहली बार नेशनल टेस्ट टीम में शाामिल किया गया है।

बता दें कि हाल ही में श्रीलंकाई टीम ने अपनी पिछली टेस्ट सीरीज टीम इंडिया के खिलाफ 1-0 से हार गई थी। बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 31 जनवरी से चटगांव में होनी है। 
विज्ञापन


बांग्लादेश दौरे के लिए श्रीलंकाई टेस्ट टीम:
दिनेश चंडीमल (कप्तान), सुरंगा लकमल (उप-कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), दानुश्का गुनातिल्का, कुसल मेंडिस, धनंजय डी-सिल्वा, अकीला धनंजय, दुश्मांथा चमीरा, दिमुथ करुनारत्ने, रंगना हेराथ, लक्षण संदाकन, लहिरू कुमारा, दिलरुवान परेरा, रोशन सिल्वा, और लहिरू गमगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें