फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: अपना सम्मान बचाने के लिए नकवी ने लगाई बांग्लादेश से गुहार! क्यों बीसीबी ने पीसीबी से फैसला बदलने कहा?

Mon, 09 Feb 2026 11:23 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

पाकिस्तान टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ नहीं खेलने का एलान कर फंस गया है और अब वह किसी भी तरह इस पूरे विवाद से बाहर निकलना चाहता है। बांग्लादेश ने भी पाकिस्तान से मैच का बहिष्कार नहीं करने की अपील की है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
मोहसिन नकवी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने की बात कहकर चारों ओर घिरा पाकिस्तान अब किसी भी तरह अपना सम्मान बचाने में लगा हुआ है। बांग्लादेश का समर्थन करने की बात कहकर पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ 15 फरवरी को टी20 विश्व कप का मैच नहीं खेलने की बात कह डाली थी, लेकिन अब संभावित कार्रवाई से बचने के लिए वह तरह-तरह के पैतरें अपना रहा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: T20 WC: पाकिस्तान ले सकता है यू-टर्न! नकवी बोले- अगले 24 घंटे में फैसला; ICC ने ठुकराई त्रिकोणीय सीरीज की मांग

बांग्लादेश ने पीसीबी से किया अनुरोध
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि उन्होंने लाहौर में पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी से मैच के बहिष्कार का फैसला वापस लेने का अनुरोध किया है। अमीनुल रविवार को लाहौर पहुंचे थे और उन्होंने नकवी से मुलाकात की थी। आईसीसी और पीसीबी के बीच भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने को लेकर बैठक हुई थी। नकवी ने स्पष्ट किया है कि अगले 24 घंटे में यह तय हो जाएगा कि उनकी टीम कोलंबो में भारत के खिलाफ मैच खेलेगी या नहीं। 

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाने के लिए इस मैच के बहिष्कार का फैसला किया है। सुरक्षा कारणों से भारत में खेलने से इनकार करने पर बांग्लादेश को विश्व कप से बाहर करके स्कॉटलैंड को शामिल किया गया था। पाकिस्तान इस मामले में बेवजह घुसा और उसने अपने लिए मुसीबत ओढ़ ली। अब पाकिस्तान ऐसा हल चाहता है जिससे वह भारत के खिलाफ मैच भी खेल ले और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट समुदाय में उसका मखौल भी ना उड़े। 

भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने का फैसला कर फंसा पाकिस्तान
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार नकवी से इस्लाम से अनुरोध किया था कि वह पाकिस्तान से बहिष्कार का फैसला वापस लेने की औपचारिक अपील करे। सूत्र ने कहा, नकवी ने बुलबुल से संपर्क करके उनसे अनुरोध किया था कि वह पाकिस्तान से भारत के खिलाफ मैच खेलने की अपील करे क्योंकि इस विवाद को खत्म करने का यही सम्मानजनक तरीका है।

इस बीच, इस्लाम ने कहा, इस समय में बांग्लादेश के साथ खड़े होने के पाकिस्तान के प्रयासों से हम अभिभूत हैं। यह भाईचारा बना रहे। पाकिस्तान की कल संक्षिप्त यात्रा और हमारी बातचीत के बाद मैं पाकिस्तान से अनुरोध करूंगा कि समूचे क्रिकेट इकोसिस्टम के फायदे के लिये वह 15 फरवरी को भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप का मैच खेले। बीसीबी हालिया चुनौतियों से उबरने के प्रयासों में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए पीसीबी, आईसीसी और सभी संबंधित पक्षों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता है।

ये भी पढ़ें: T20 WC 2026: बांग्लादेश पर कोई कार्रवाई नहीं करेगा आईसीसी, भारत में विश्वकप मैच खेलने से किया था इनकार
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें