फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BANvsWI: मोमिनुल हक का शतक, बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को 395 रन का लक्ष्य दिया

Sun, 07 Feb 2021 12:18 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चटगांव
विज्ञापन
मोमिनुल हक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच चटगांव में खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन की खेल समाप्त हो चुका है। कप्तान मोमिनुल हक के 10वें टेस्ट शतक और ऑफ स्पिनर मेहदी हसन की अच्छी फार्म से बांग्लादेश ने शनिवार को पहले टेस्ट के चौथे दिन वेस्टइंडीज को जीत के लिए 395 रन का लक्ष्य दिया।

विज्ञापन


दिन का खेल खत्म हो जाने तक वेस्टइंडीज ने 110 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। डेब्यू करने वाले दो खिलाड़ी कायले मेयर्स 37 और एनक्रुमाह बोनर 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। बांग्लादेश की तरफ से मेहदी हसन ने 52 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

दरअसल, बांग्लादेश ने तीन विकेट पर 47 रन से खेलना शुरू किया और अपनी दूसरी पारी आठ विकेट पर 223 बनाकर घोषित की, जिसमें लिटन दास ने अपने कप्तान के साथ अहम भूमिका अदा की। दास ने 69 रन बनाए और पांचवें विकेट के लिए मोमिनुल के साथ 133 रन की साझेदारी की।
विज्ञापन


मोमिनुल ने इस मामले में तमीम इकबाल को पछाड़ा
मोमिनुल ने 115 रन की पारी खेली और इस दौरान उन्होंने 3000 रन भी पूरे किए। मोमिनुल ने एक रन के साथ 173 गेंदों में अपना 10वां शतक पूरा किया। इसी के साथ वह बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए। इस तरह उन्होंने सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल को भी पीछे छोड़ दिया। तमीम के नाम नौ शतक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें