नॉर्दन वॉरियर्स ने जीता अबू धाबी टी-10 लीग का खिताब
- फोटो : @T10League
नॉर्दन वॉरियर्स ने शनिवार को दिल्ली बुल्स को आठ विकेट के हराकर अबू धाबी टी-10 लीग का खिताब अपने नाम कर लिया। नॉर्दन वॉरियर्स ने शनिवार को दिल्ली बुल्स को आठ विकेट के हराकर अबू धाबी टी-10 लीग का खिताब अपने नाम कर लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबीज करते हुए दिल्ली बुल्स ने निर्धारित 10 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 81 रन बनाए। जवाब नॉर्दन वॉरियर्स ने 10 गेंदें शेष रहते ही 85 रन बनाकर यह खिताबी मुकाबला जीत लिया। दरअसल, टी-10 लीग के इतिहास में यह नॉर्दन वॉरियर्स की दूसरी खिताबी जीत है। इससे पहले साल 2018 में नॉर्दन वॉरियर्स ने पखतून्स को 22 रन से हराकर पहली बार टी-10 लीग का खिताब अपने नाम किया था।