फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BANvsWI: बोनेर की फिफ्टी, पहले दिन विंडीज का स्कोर 223/5

Thu, 11 Feb 2021 11:47 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
विज्ञापन
बोनेर - फोटो : social media
विज्ञापन

बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच ढाका में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त हो चुका है। दिन का खेल खत्म होने तक विंडीज ने पांच विकेट पर 223 रन बनाए। स्टंप्स तक बोनेर 74 और विकेटकीपर बल्लेबाज जोशुआ डा सिल्वा 22 रन पर खेल रहे थे। 

विज्ञापन


वेस्टइंडीज ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कप्तान क्रेग ब्रेथवेट ने 47 रन का योगदान दिया जबकि उनके साथी सलामी बल्लेबाज जॉन कैम्पबेल ने 36 रन बनाए। इन दोनों ने पहले विकेट के लिये 66 रन जोड़े लेकिन बांग्लादेश की अनुशासित गेंदबाजी के सामने कैरेबियाई बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल सके।

लंच के बाद वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी लड़खड़ा गयी। कैम्पबेल लंच से पहले आउट होने वाले एकमात्र बल्लेबाज थे लेकिन इसके बाद कैरेबियाई टीम ने शायन मोजली (सात), ब्रेथवेट और पहले टेस्ट के नायक काइल मायर्स (पांच) के विकेट जल्दी गंवा दिये। मायर्स ने अपने पहले टेस्ट मैच में ही चौथी पारी में दोहरा शतक जड़कर इतिहास रचा था।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज का स्कोर एक समय चार विकेट पर 116 रन था। इसके बाद बोनेर ने जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने जेरमाइन ब्लैकवुड (28) के साथ पांचवें विकेट के लिये 62 रन की साझेदारी की। जोशुआ डा सिल्वा के साथ वह छठे विकेट के लिये अभी तक 45 रन जोड़ चुके हैं। बांग्लादेश की तरफ से ताइजुल इस्लाम और अबु जायेद ने दो-दो जबकि सौम्या सरकार ने एक विकेट लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें