बांग्लादेश टीम का अपने अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन की वापसी से मनोबल बढ़ा होगा। उंगली की चोट के कारण शाकिब त्रिकोणीय टी-20 सीरीज के पहले खेले गए टीम के मैचों में हिस्सा नहीं ले सके थे। उनकी वापसी से बांग्लादेश की बल्लेबाजी भी मजबूत होगी।
खुद कप्तान महमुदुल्लाह ने माना है कि उनके बल्लेबाजों को और बेहतर करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हम श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले खेलने को बेताब हैं। भारत के खिलाफ भी हमने अच्छा किया लेकिन हमें मुशफिकुर रहीम के अलावा अन्य बल्लेबाजों से भी अच्छा प्रदर्शन की जरूरत है।
बांग्लादेश बनाम श्रीलंका
- फोटो : file