फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BANvSL: श्रीलंकाई टीम को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ सीरीज से बाहर 

Tue, 06 Feb 2018 07:49 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीलंका
विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले श्रीलंकाई टीम को बहुत बड़ा झटका लगा है। श्रीलंका टीम के स्टार ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज बांग्लादेश के खिलाफ बाकी बचे हुए सीरीज से बहार हो गए हैं। दरअसल, उनके सीरीज से बाहर होने की वजह हैमस्ट्रिंग इंजरी बताई जा रही है। जिसके चलते वह दूसरे व अंतिम टेस्ट के साथ-साथ टी-20 सीरीज से भी बाहर हो गये हैं। बता दें कि पिछले महीने बांग्लादेश में हुए त्रिकोणीय सीरीज के दौरान कप्तान मैथ्यूज चोटिल हो गए थे।

विज्ञापन


इस मामले में श्रीलंकाई टीम के मुख्य चयनकर्ता ग्रेम लाब्रूय ने कहा, 'हमलोग बांग्लादेश में होने वाले 2 मैचों के लिए मैथ्यूज पर जोखिम नहीं ले सकते। हम उन्हें अगले महीने होने वाली त्रिकोणीय सीरीज तक टीम में वापस लाना चाहते हैं।' हालांकि, अब उम्मीद जताई जा रही है कि बांग्लादेश के खिलाफ 15 और 18 फरवरी को होने वाले टी-20 इंटरनेशनल मैच के लिए थिसरा परेरा को कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

बांग्लादेश के खिलाफ हुए पहले टेस्ट मैच में उपरी क्रम के बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की वजह से टीम को मैथ्यूज की कमी महसूस नहीं हुई और अब गुरुवार से शुरू हो रहे दूसरे और निर्णायक टेस्ट मैच में भी टीम को अपने उपरी क्रम के बल्लेबाजों से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी लेकिन टी-20 सीरीज में टीम अपने कप्तान की कमी जरुर खलेगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एंजलो मैथ्यूज - फोटो : File
​वहीं, बांग्लादेश टीम ने अपनी बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए सब्बीर रहमान को टीम में शामिल किया है जबकि उम्मीद जताई जा रही है बाएं हाथ के अनुभवी स्पिन गेंदबाज अब्दुर रज्जाक को भी बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन में जगह मिले।

मालूम हो कि श्रीलंकाई टीम खराब प्रदर्शन की वजह से पिछले कुछ समय से लगातार अपने कप्तान को बदल रही थी लेकिन मैथ्यूज को 2019 वर्ल्ड कप तक के लिए टीम की कमान सौंपी गयी थी। अब मैथ्यूज के सामने चुनौती है कि 8 मार्च से टीम इंडिया और बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली त्रिकोणीय टी-20 सीरीज से पहले वो फिट हो जाएं। बता दें कि यह सीरीज श्रीलंका के आजादी के 70 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें