फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्ले से हुए नाकाम लेकिन रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया इकबाल का नाम

Fri, 31 Jul 2015 09:43 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पहला टेस्ट बारिश से धुल जाने के बाद यह आशंका जताई जा रही थी कि कहीं दूसरे मैच में बारिश का खलल न पड़ जाए, लेकिन यह अच्छी बात यह रही कि तेज गेंदबाज डेल स्टेन के रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन के बाद मैच का पहला दिन आराम से निकल गया और बारिश ने बाधा नही डाली।
विज्ञापन


पार्ट टाइम गेंदबाज जेपी डुमिनी और तेज गेंदबाज डेल स्टेन के झटकों के कारण मेजबान बांग्लादेश ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट पर 246 रन बना लिए हैं। स्टेन और डुमिनी ने जहां 3-3 विकेट निकाले वहीं दो गेंदबाजों को एक-एक सफलता मिली।

ओपनर तमीम इकबाल के जल्दी आउट होने के कारण खराब शुरुआत के बाद मेजबान टीम की ओर से शीर्ष क्रम के 6 बल्लेबाजों में से 5 ने शानदार बल्लेबाजी की और 30 या उससे ज्यादा का स्कोर किया। टेस्ट क्रिकेट में ऐसा 10वीं बार हुआ है जब शीर्ष 5 में से 4 बल्लेबाजों ने 30 से ज्यादा का स्कोर किया है। इनमें से 5 बार तो 2014 के बाद हुए हैं।
विज्ञापन


बांग्लादेश के ओपनर तमीम इकबाल के सस्ते में आउट होने के बावजूद रिकॉर्ड बुक में उनका नाम दर्ज हो गया है, लेकिन वो इसे कभी याद करना नहीं चाहेंगे।
विज्ञापन

महज 6 रन बनाने वाले तमीम इकबाल का नाम रिकॉर्ड बुक में शामिल

दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया लेकिन पांचवें ओवर में ही उसे बड़ा झटका लगा जब ओपनर तमीम इकबाल (6) कैच आउट हो गए। वह भले ही सस्ते में आउट हो गए लेकिन बावजूद इसके रिकॉर्ड बुक में उनका नाम शामिल हो गया।

हुआ यूं कि इस मैच से पहले दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन 400 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में शामिल होने के लिए सिर्फ एक विकेट की दरकार था और उन्होंने 4.3 ओवर में इकबाल को अपने कप्तान हाशिम अमला के हाथों कैच आउट करा कर यह सफलता हासिल कर ली। स्टेन ने यह कारनामा अपने 80वें टेस्ट मैच में हासिल किया।

खराब शुरुआत के बाद मेजबान बांग्लादेश की ओर से इमरुल कायेस (30) और मोमिनुल हक (40) के बीच 69 रनों की साझेदारी हुई जिससे टीम संकट से उबर गई। 81 रन के स्कोर पर टीम को दूसरा झटका लगा जब जेपी डुमिनी ने मोमिनुल को कैच आउट करा दिया। डुमिनी ने अगले ही ओवर में कायेस को भी चलता किया।

86 रन तक 3 विकेट गंवाने के बाद महमुदुल्लाह और कप्तान मुशफिकर रहीम ने चौथे विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी कर टीम को 200 के करीब पहुंचा दिया। लेकिन स्टेन ने महमुदुल्लाह को 35 रन के निजी स्कोर पर आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया। अफ्रीकी टीम के खिलाफ बांग्लादेश की ओर से यह दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी भी है।

अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद कप्तान रहीम 65 रन बनाकर चलते बने। पिछले मैच में अर्धशतक लगाने वाले लिटन दास महज तीन रन बनाकर आउट हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें