दक्षिण अफ्रीका के लिए यह टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला होगा तो वहीं बांग्लादेश इस मैच से अपने अभियान की शुरुआत करेगा। पिछले विश्व कप (2015) में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने वाले बांग्लादेश की कोशिश इस बार उससे आगे जाने की होगी।
भारत के खिलाफ अभ्यास मैच में मंगलवार को कप्तान मशरफे मुर्तजा की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था लेकिन उन्हें उम्मीद है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वह टीम का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में मुझे शुरुआत के एक-दो ओवर करने में परेशानी होती है, इसके बाद मुझे ज्यादा समस्या नहीं होती। भारत के खिलाफ तमीम इकबाल भी चोट के कारण नहीं खेले थे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से पहले इस सलामी बल्लेबाज के फिट होने की उम्मीद है।