फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: जीत की पटरी पर लौटने को बेताब दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश से मुकाबला आज

Sun, 02 Jun 2019 12:06 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विश्व कप के शुरुआती मैच में मेजबान इंग्लैंड से मिली करारी शिकस्त के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम रविवार को यहां दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश पर जीत दर्ज कर अपने अभियान को पटरी पर लाना चाहेगी। 

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका को गुरूवार को इंग्लैंड ने 104 रन के बड़े अंतर से हराया था। दक्षिण अफ्रीका ने इस मुकाबले में इंग्लैंड को आठ विकेट पर 311 रन पर रोक दिया था लेकिन जोफरा आर्चर की कातिलाना गेंदबाजी का टीम के पास कोई जवाब नहीं था। 

इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका की पारी को 207 रन पर समेट दिया। दक्षिण अफ्रीका की टीम के पास द ओवल में अब वापसी का मौका होगा और कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा कि टीम को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि 10 देशों के इस टूर्नामेंट में हर टीम को नौ मैच खेलने का मौका मिलेगा और शीर्ष पर रहने वाली चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, ऐसे में हमारे पास वापसी का मौका होगा। 
विज्ञापन


डु प्लेसिस ने कहा कि हमारे लिए यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि हम विश्व कप की अहमियत को समझें। आपको मजबूत टीमों के खिलाफ मैदान में उतरना होगा। मेरे लिए यह जरूरी है कि हम अपनी गलतियों पर ध्यान दें और आगे बढ़ें।

विज्ञापन

मुर्तजा की चोट बांग्लादेश की चिंता का सबब

दक्षिण अफ्रीका के लिए यह टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला होगा तो वहीं बांग्लादेश इस मैच से अपने अभियान की शुरुआत करेगा। पिछले विश्व कप (2015) में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने वाले बांग्लादेश की कोशिश इस बार उससे आगे जाने की होगी।

भारत के खिलाफ अभ्यास मैच में मंगलवार को कप्तान मशरफे मुर्तजा की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था लेकिन उन्हें उम्मीद है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वह टीम का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में मुझे शुरुआत के एक-दो ओवर करने में परेशानी होती है, इसके बाद मुझे ज्यादा समस्या नहीं होती। भारत के खिलाफ तमीम इकबाल भी चोट के कारण नहीं खेले थे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से पहले इस सलामी बल्लेबाज के फिट होने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें