फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BAN vs PAK: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में गंभीर रूप से चोटिल हुए हसन अली, कुछ समय बाद मैदान पर लौटे

Sat, 16 May 2026 02:20 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिलहट

सार

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन पाकिस्तान के गेंदबाज हसन अली चोटिल हो गए। हालांकि, कुछ देर बाद वह ठीक होकर मैदान पर लौटे और उन्होंने दोबारा गेंदबाजी भी की।
विज्ञापन
मैच के दौरान चोटिल हुए हसन अली - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट मैच के पहले दिन पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली गेंदबाजी करते हुए बुरी तरह चोटिल हो गए। हसन को स्ट्रेचर की मदद से मैदान से बाहर ले जाया गया।  
विज्ञापन

किस तरह चोटिल हुए हसन?
  • दरअसल, यह घटना बांग्लादेश की पहली पारी के आठवें ओवर में घटी। हसन अली ने ओवर की पांचवीं गेंद डाली, जिसको तंजीद हसन तमीम ने सामने की तरफ खेला। 
  • हसन ने अपने फॉलो-थ्रू में गेंद को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान उनका बैलेंस बुरी तरह से बिगड़ गया और वह मैदान पर गिर पड़े। 
  • ग्राउंड पर गिरते समय हसन अली का सिर जमीन पर काफी तेजी से लगा, जिसके बाद वह काफी दर्द में दिखाई दिए। 
  • हसन काफी देर तक अपना सिर पकड़े बैठे रहे। 
  • फिजियो के जांच करने के बाद हसन को स्ट्रेचर पर लेटाकर मैदान से बाहर ले जाया गया।
  • हालांकि, कुछ समय बाद हसन अली पूरी तरह से ठीक होने के बाद फिर से मैदान पर लौट आए और उन्होंने गेंदबाजी भी शुरू कर दी। 

पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बांग्लादेश को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है। मेजबान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। महमूदुल हसन जॉय बिना खाता खोले मोहम्मद अब्बास का शिकार बने। इसके बाद तंजीद हसन तमीम 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पहले टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी करने वाले मोमिनुल हक 41 गेंदों का सामना करने के बाद 22 रन बनाकर आउट हुए।

बाबर आजम की वापसी 
इस मुकाबले के लिए पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बड़े बदलाव किए हैं। बाबर आजम फिट होने के बाद टीम में लौट आए हैं। वहीं, खुर्रम शहजाद और साजिद खान को भी टीम में शामिल किया है। पहले टेस्ट में बांग्लादेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 104 रनों से हराया था। अपनी घरेलू सरजमीं पर यह बांग्लादेश की पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में पहली जीत थी।
विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
पाकिस्तान: अजान अवैस, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, अब्दुल्ला फजल, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा, खुर्रम शहजाद, साजिद खान, हसन अली और मोहम्मद अब्बास।
बांग्लादेश: महमूदुल हसन जॉय, तंजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, शोरीफुल इस्लाम, और नाहिद राणा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें