फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश 61 रन से जीता: अफगानिस्तान पर 1-0 की बढ़त, बाएं हाथ के बांग्लादेशी गेंदबाजों ने बनाया रिकॉर्ड

Thu, 03 Mar 2022 09:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

बांग्लादेश का टी-20 में हार का सिलसिला भी रुक गया। इस मैच से पहले और टी-20 विश्व कप के बाद बांग्लादेश ने तीन मैच खेले थे और तीनों में हार मिली थी। 
विज्ञापन
बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को दो मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में 61 रन से हरा दिया। ढाका के शेरे बांग्ला स्टेडियम में खेले गए मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 155 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 17.4 ओवर में 94 रन पर सिमट गई। 
विज्ञापन


बांग्लादेशी गेंदबाजों ने बनाया रिकॉर्ड
इस मैच में बांग्लादेश के बाएं हाथ के गेंदबाजों ने एक रिकॉर्ड भी बना दिया। अफगानिस्तान के 10 विकेट बांग्लादेशी बाएं हाथ के गेंदबाजों ने लिए। इसमें नासुम अहमद ने चार, मुस्तफिजुर रहमान ने एक, शोरिफुल इस्लाम ने तीन और शाकिब अल हसन ने दो विकेट लिए। टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार किसी टीम के बाएं हाथ के गेंदबाजों ने सभी 10 विकेट लिए हैं। 

बांग्लादेश के हार का सिलसिला रुका
इसी के साथ बांग्लादेश का टी-20 में हार का सिलसिला भी रुक गया। इस मैच से पहले और टी-20 विश्व कप के बाद बांग्लादेश ने तीन मैच खेले थे और तीनों में हार मिली थी। 
विज्ञापन


बांग्लादेश के लिए लिटन दास की अहम पारी
मैच की बात करें तो बांग्लादेश ने विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास के 44 गेंदों पर 60 रन की बदौलत 155 रन का स्कोर खड़ा किया। लिटन ने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए। इसके अलावा अफिफ हुसैन ने 24 गेंदों पर 25 रन बनाए।

बांग्लादेश के छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। अफगानिस्तान की ओर से अजमातुल्लाह और फजलहक फारुकी ने दो-दो विकेट लिए। इसके अलावा राशिद खान और कायस अहमद को एक-एक विकेट मिला। 

अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहे फ्लॉप
156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तानी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। 20 रन तक टीम ने चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद नजीबुल्लाह जादरान और कप्तान मोहम्मद नबी ने पांचवें विकेट के लिए 37 रन की साझेदारी की।

नबी 19 गेंदों पर 16 रन और नजीबुल्लाह 26 गेंदों पर 27 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अजमातुल्लाह ओमरजाई ने 18 गेंदों पर 20 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद अफगानिस्तान की पारी 94 रन पर सिमट गई। दोनों देशों के बीच दूसरा टी-20 पांच मार्च को ढाका में ही खेला जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें