फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश U-19 टीम ने आखिरी ओवर में भारत को दी मात

Wed, 31 Jul 2019 02:48 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड में चल रही अंडर-19 त्रिकोणीय सीरीज में टीम इंडिया को दूसरी हार मिली। वर्षाप्रभावित मैच में बांग्लादेशी अंडर 19 टीम ने भारत को दो विकेट से मात दी। यह बांग्लादेश की लगातार दूसरी जीत है।  इस सीरीज में तीनों टीमों को आठ-आठ मैच खेलने हैं, जिसके बाद टॉप दो टीमें 11 अगस्त को होव में फाइनल में भिड़ेंगी।

विज्ञापन


मैच में बांग्लादेशी अंडर 19 टीम ने टॉस जीतकर भारत को बल्ला थमाया। मैच में बारिश की खलल से पहले भारत ने 36 ओवर में पांच विकेट खोकर 221 रन बना लिए थे। बारिश के कारण डीएलएस नियम से बांग्लादेश को 32 ओवर में 218 रन का लक्ष्य मिला।

बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही। बाद में टीम संभली। बांग्लादेश को आखिरी ओवर में जीत के लिए सात रन चाहिए थे। कार्तिक त्यागी के आखिरी ओवर में अकबर ने तीसरी गेंद पर विजयी चौका लगाया और जीत दर्ज की। अब भारत का अगला मैच शनिवार को इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें