फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश करेगा एशिया कप की मेजबानी

Sun, 14 Apr 2013 09:26 PM IST
ढाका/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मीडिया रपटों के अनुसार बांग्लादेश 2014 में एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। इससे पहले भी 2012 में बांग्लादेश एशिया कप की मेजबानी कर चुका है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक एशियन क्रिकेट काउंसिल बोर्ड (एसीसी) की आठ अप्रैल को कुआलंम्पुर में हुई बैठक में बांग्लादेश को लगातार दूसरी बार एशिया कप की मेजबानी सौंपने का फैसला किया गया है।

यह टूर्नामेंट संभवत: 24 फरवरी से आठ मार्च के बीच खेला जाएगा। हालांकि टूर्नामेंट की तारीख में बदलाव भी हो सकता है क्योंकि इस दौरान भारत को न्यूजीलैंड से सीरीज खेलनी है।
विज्ञापन


बीसीसीआई न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड से सीरीज में बदलाव करने के लिए बातचीत कर रहा है। यदि न्यूजीलैंड  बीसीसीआई का प्रस्ताव मान लेता है तो भारत एशिया कप में हिस्सा ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें