फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAKvBAN: बांग्लादेश ने पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज खेलने से किया इनकार

Mon, 13 Jan 2020 05:58 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बांग्लादेश क्रिकेट टीम
विज्ञापन

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के दौरे पर टेस्ट श्रृंखला नहीं खेलने का फैसला किया है लेकिन टीम तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेलेगी। 

विज्ञापन


बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष नजमुल हसन ने रविवार को कहा कि इस फैसले के पीछे पश्चिम एशिया में हाल ही में ईरान और अमेरिका के बीच हुआ तनाव मुख्य वजह है। सरकार ने बोर्ड को बहुत संक्षिप्त समय के लिए टीम भेजने की अनुमति दी है। 

हसन ने बीसीबी की बैठक के बाद यहां पत्रकारों से कहा, 'मध्य एशिया की मौजूदा स्थिति पहले से अलग है। इसलिए क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए सरकार ने हमें दौरे को जितना संभव हो उतना छोटा रखने का सुझाव दिया है। सरकार ने हमें वहां तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला को जितना संभव हो उतना छोटा रखने को कहा है। बाद में, अगर स्थिति में सुधार होता है तो हम वहां टेस्ट मैच खेल सकते हैं। हम पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इस फैसले से अवगत करने जा रहे हैं।'
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

आईसीसी के भविष्य दौरा कार्यक्रम के मुताबिक बांग्लादेश को जनवरी-फरवरी में पाकिस्तान दौरे पर तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय और दो टेस्ट मैच खेलने हैं। पीसीबी चाहता है कि बांग्लादेश अगर श्रृंखला को संक्षिप्त रखना चाहता है तो वह सिर्फ टेस्ट श्रृंखला खेले क्योंकि यह आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा है। 

बीसीबी अध्यक्ष ने कहा कि वह पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला को नहीं खेलने के परिणाम क्या होंगे यह जानने के लिए दुबई जाकर आईसीसी अध्यक्ष शशांक मनोहर से मिलेंगे। श्रीलंकाई टीम पर 2009 में हुए आतंकवादी हमले के बाद हाल ही में पाकिस्तान में टेस्ट क्रिकेट की वापसी हुई है। श्रीलंका की टीम कराची और रावलपिंडी में दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेली थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें