'नफरत नहीं, प्यार दो', नईम का संदेश
नईम ने अपने पोस्ट के अंत में कहा, 'हम सभी एक ही झंडे के बच्चे हैं। चाहे जीतें या हारें, यह लाल-हरा झंडा हमारे गर्व का प्रतीक है, गुस्से का नहीं। हम फिर लड़ेंगे, फिर उठेंगे... देश के लिए, आप सभी के लिए, और इस झंडे के लिए।' नईम का यह पोस्ट 15 अक्तूबर की रात का है। 14 अक्तूबर को सीरीज का अंत हुआ था। ऐसे में यह घटना भी 15 अक्तूबर की बताई जा रही है।