फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेशी शेरों ने दिखाया दम, देखते रह गए श्रीलंकाई

Fri, 29 Mar 2013 12:15 PM IST
पालीकेल/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़े-बड़े उलटफेर करने में माहिर बांग्लादेश ने इस बार श्रीलंका को वनडे मैच में तीन विकेट से शिकस्त दे दी है। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने तीन मैचों की वनडे सीरीज को 1-1 की बराबरी पर खत्म कर दिया।
विज्ञापन


सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में बांग्लादेश ने अनामुल हक (40) और नासिर हुसैन (33 नाबाद) की पारी के मदद से श्रीलंका को हराया और हिसाब चुकता कर लिया।

इससे पहले ओपनर तिलकरत्ने दिलशान (125) और तिसारा परेरा (56) की शानदार पारी की बदौलत श्रीलंका ने 302 रन बनाए थे।

लेकिन बारिश से प्रभावित होने के बाद बांग्लादेश को 27 ओवर में 183 रनों का लक्ष्य मिला था। बांग्लादेश ने इस लक्ष्य को 26 ओवर में ही हासिल कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें