फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश ने चार गेंदों पर 92 रन लुटाने वाले गेंदबाज पर लगाया प्रतिबंध

Wed, 03 May 2017 06:07 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड
विज्ञापन
अंपायरों के फैसलों के विरोध में केवल चार वैध गेंदों पर 92 रन लुटाने वाले गेंदबाज पर बांग्लादेश ने 10 साल का प्रतिबंध लगा दिया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने लालमटिया क्लब के गेंदबाज सुजोन महमूद को खेल को बदनाम करने का दोषी पाया है। लालमटिया क्लब को ढाका सेकेंड डिवीजन लीग में भाग लेने से अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया गया है जबकि उसके कोच, कप्तान और मैनेजर पर पांच साल का प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन


पिछले महीने लालमाटिया क्लब की टीम 50 ओवरों के एक मैच में केवल 14 ओवर में 88 रन पर आउट हो गई थी। इसके जवाब में उसकी विपक्षी टीम एक्सिम क्रिकेटर्स ने केवल चार वैध गेंदों पर बिना किसी नुकसान के 92 रन बना मैच जीत लिया था। सुजोन ने ढाका में इस मैच के पहले ओवर में 13 वाइड और तीन नोबाल की थीं। सभी गेंदें बाउंड्री के पार गई और इनसे टीम को 80 रन मिले।

इस गेंदबाज ने जो चार वैध गेंदें की उनमें से तीन पर एक्सिम के ओपनर मुस्ताफिजुर रहमान ने चौके लगाए और उनकी टीम केवल चार गेंदों पर लक्ष्य तक पहुंच गई। बोर्ड की अनुशासन समिति के प्रमुख शेख सोहेल ने कहा, हमने जांच में पाया कि गेंदबाजों ने हमारी क्रिकेट की छवि खराब करने के लिए जानबूझकर वाइड और नो बॉल की। इन दोनों मामलों में संबंधित क्लब के लिए जीत या हार आगे बढ़ने या रेलीगेशन के लिए मायने नहीं रखती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें