बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच ढाका के शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने 71 ओवर्स के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 240 रन बना लिए हैं।
मुश्फिकुर रहीम 32* और मोमिनुल हक 79* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। पहली पारी के आधार पर मेजबान टीम बाग्लादेश अभी भी जिम्बाब्वे से 25 रन पीछे है। टॉस जीतकर पहले बललेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की पहली पारी 265 रन पर सिमट गई।
पहली पारी में मेहमान टीम की तरफ से कप्तान क्रेग इर्विन (107) रन बनाए। बांगलादेश की तरफ से ऑफ स्पिनर नईम ने अब तक 70 रन देकर चार विकेट लिए जबकि अबु जाएद ने 71 रन देकर चार विकेट चटकाए।
वहीं, बांग्लादेश की तरफ से पहली पारी में नजमुल हुसैन ने 71 और तमीम इकबाल ने 41 रनों का योगदान दिया। बता दें कि जिम्बाब्वे ने दूसरे दिन का खेल 228/6 से आगे खेलना शुरू किया था।