फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश के नए कप्तान बने तमीम ने बदलाव के लिए मांगा समय, कहा- टीम हित में सर्वश्रेष्ठ करूंगा

Sun, 15 Mar 2020 08:26 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
तमीम इकबाल - फोटो : getty
विज्ञापन

बांग्लादेश की एकदिवसीय टीम के नव नियुक्त कप्तान तमीम इकबाल ने कहा कि उन्हें अपनी भूमिका में बदलाव लाने के लिए कुछ वक्त चाहिए। तमीम को पिछले सप्ताह मशरफे मुर्तजा की जगह कप्तान बनाया गया। मुर्तजा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के बाद अपना पद छोड़ दिया था। तमीम ने कहा, ‘आपको धैर्य रखना होगा।’

विज्ञापन


हमारे प्रशंसकों को भी संयम बरतना होगा। मैं टीम के हित में जो भी सर्वश्रेष्ठ हो उसे करने की कोशिश करूंगा। उन्होंने कहा, ‘मैंने किसी से जिम्मा संभाला है। सीधे उनके स्तर पर पहुंचना मुश्किल है। मैं इसे अच्छी तरह से समझता हूं। उन्होंने कई साल तक हमारी अगुवाई की। हमने उनकी अगुवाई में कई उपलब्धियां हासिल की। अगर आप मुझसे उस स्तर तक पहुंचने की उम्मीद करते हैं तो यह मेरे साथ अनुचित होगा।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें